Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस

विधायक, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने नगर कीर्तन के रूट का लिया जायज़ा

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab,Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 12:19 IST

करतारपुर से विधायक बलकार सिंह, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बुधवार शाम पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित जालंधर में 21 नवंबर को पहुंचने वाले नगर कीर्तन के रूट का जायजा लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित दौरा करते हुए विधायक, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मौके पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विधायक बलकार सिंह ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा यादगारी समागम करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस को समर्पित विभिन्न नगर कीर्तन भी सजाए जा रहे है ,जिनमें से एक नगर कीर्तन 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू होकर 21 नवंबर को जालंधर पहुंचेगा।

उन्होंने संगतों से नगर कीर्तन और शहीदी पुरब समागमों में श्रद्धापूर्वक बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गुरदासपुर से आने वाला नगर कीर्तन 21 नवंबर को कपूरथला से करतारपुर, बिधीपुर वाया सर्विस रोड (फ्लाईओवर के नीचे), बिधीपुर रेलवे क्रॉसिंग, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक होते हुए गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब पहुंचेगा, जहां नगर कीर्तन का विश्राम होगा।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 22 नवंबर को नगर कीर्तन कपूरथला चौक से पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, डा. बी.आर. अंबेडकर चौक, गुरू नानक मिशन चौक, बी.एम.सी. चौक, लाडोवाली रोड, पी.ए.पी. चौक, रामा मंडी चौक से हवेली प्वाइंट से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि गुरू नानक मिशन चौक पर नगर कीर्तन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नगर कीर्तन का जालंधर में पहुंचने पर श्रद्धा और मर्यादा पूर्वक सत्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के साथ आने वाली संगत के ठहराव और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है। 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा, सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और उचित पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में नगर कीर्तन के विश्राम सहित अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया।

इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर, एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर और शायरी मल्होत्रा, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर मंदीप कौर व सुमनदीप कौर तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD