Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्री सत्य साईं बाबा का जीवन 'वसुधैव कुटुम्बकम' का स्वरूप रहा : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Sri Sathya Sai Baba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुट्टपर्थी , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया।  

कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "श्री सत्य साई बाबा का यह जन्मशताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। 

आज भले ही वे हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम और उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं।'' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "श्री सत्य साईं बाबा का जीवन "वसुधैव कुटुम्बकम" का जीवन स्वरूप था इसलिए उनका ये जन्म शताब्दी वर्ष हमारे लिए सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का महापर्व बन गया है। 

हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि इस अवसर पर 100 रुपए का स्मारक सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया है। इस सिक्के और डाक टिकट में उनके सेवा कार्यों का प्रतिबिंब है। इस अवसर पर मैं सभी भक्तों और नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का संदेश केवल पुस्तकों, प्रवचनों और आश्रमों की सीमाओं में नहीं रहा है। उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है। आज भारत के शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, स्कूलों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा सेवा का एक अद्भुत प्रवाह दिखाई देता है। 

बाबा के करोड़ों अनुयायी बिना किसी स्वार्थ के इस काम में लगे हैं। मानवसेवा ही माधव सेवा है, ये बाबा के अनुयायियों का सबसे बड़ा आदर्श है। पीएम मोदी ने कहा कि जब गरीब परिवार पहली बार श्री सत्य साईं अस्पतालों में आता है वो देखकर दंग रह जाता हैं कि अस्पताल में बिलिंग का कोई काउंटर ही नहीं है। 

यहां भले ही इलाज मुफ़्त है, लेकिन मरीजों और उनके परिवारों को कोई असुविधा नहीं होती। आज यहां 20 हजार से ज्यादा बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए हैं। इससे उन बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत सरकार ने 10 साल पहले बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। 

ये देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें 8.2 प्रतिशत का सबसे ज्यादा ब्याज हमारी बेटियों को मिलता है। अब तक देश की 4 करोड़ से ज्यादा बेटियों के खाते सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं। अब तक इन बैंक खातों में सवा 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जमा कराई जा चुकी है। ये प्रयास बहुत अच्छा है कि यहां श्री सत्य साई परिवार ने 20 हजार सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने का नेक काम किया है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Sri Sathya Sai Baba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD