Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जी किशन रेड्डी ने आईआईटीएफ में कोल इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Coal India Limited, CIL, Coal India Pavilion, India International Trade Fair 2025, IITF 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 15:06 IST

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री, श्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित  हो रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2025 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के अपर सचिव और सीआईएल अध्यक्ष श्री सनोज कुमार झा, कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संजीव कुमार कस्सी, कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री लखपत सिंह चौधरी और कोयला मंत्रालय तथा सीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सीआईएल का पवेलियन भारत की ऊर्जा सुरक्षा, विविधिकरण परियोजनाओं और सतत तरीकों में हुई प्रगति को दर्शाता है और जो आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पवेलियन में खुली खदान खनन पद्धति, कोल खनन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तथा सीआईएल की सहायक कंपनियों के मुख्यालय स्थित एकीकृति कमान एवं नियंत्रण केंद्र की कार्य प्रणाली का प्रदर्शन किया गया है। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से परिचालन दक्षता और सुरक्षा अनुपालन  बेहतर हुआ है। पवेलियन में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) का लाइव डेमोंस्ट्रेशन, जो खास तौर पर सुरक्षा और परिचालन प्रशिक्षण के लिए इमर्सिव प्रौद्योगिकी है, किया गया है। वीआर जोखिमपूर्ण वातावरण में पारंपरिक प्रशिक्षण प्रणालियों के मुकाबले एक सुरक्षित, किफायती और अत्यधिक आकर्षण विकल्प प्रदान करता है।

पवेलियन के एक महत्वपूर्ण हिस्सा कोयला मंत्रालय की कोयला गैसीफिकेशन पहल को प्रदर्शित करता है, जो स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी की दिशा में भारत के संक्रमण का एक प्रमुख साधन है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों को भी दिखाया गया है। पवेलियन में पारिस्थितिक पुनर्स्थापन सिद्धांतों पर आधारित इको-टूरिज्म पहलें भी प्रदर्शित की गई हैं। 

सीआईएल की लिथियम और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के अधिग्रहण से जुड़ी रणनीतिक पहलों को भी दर्शाया गया है, जो देश और विदेश दोनों स्तरों पर संचालित हैं। ये दृष्टिकोण इन संसाधनों पर भारत की आयात निर्भरता को कम करने और उन उद्योगों के विकास में सहायता करने का उद्देश्य रखता है, जो इन खनिजों पर निर्भर हैं।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला(आईआईटीएफ), सीआईएल के लिए विभिन्न हितधारकों, उद्योग भागीदारों और जनता से संवाद स्थापित करने का एक मूल्यवान मंच है, जो राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका के प्रति पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाने में सहायक है। कोयला मंत्रालय और सीआईएल ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारत की सतत एवं आत्मनिर्भर विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Coal India Limited , CIL , Coal India Pavilion , India International Trade Fair 2025 , IITF 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD