Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जयदीप अहलावत ने आखिर क्यों की 'द फैमिली मैन सीजन 3' के लिए हां? अभिनेता ने किया खुलासा

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Actor, Mumbai News, Jaideep Ahlawat, The Family Man, The Family Man 3, The Family Man Season 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 13:06 IST

लेखक और निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. यानी राज एंड डीके की लोकप्रिय सीरीज 'द फैमिली मैन' हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही है। अब इसके तीसरे सीजन ने दर्शकों की उम्मीदों को पहले से ही बढ़ा दिया है। कहानी, किरदारों की गहराई और सीरीज का बड़ा पैमाना इसे एक खास प्रोजेक्ट बनाता है। ऐसे में अभिनेता जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार का शामिल होना दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा रहा है। 

इस कड़ी में अभिनेता ने सीरीज में अपने सफर को लेकर खुलकर बात की, साथ ही अपने किरदार रुक्मा के बारे में बताया। जयदीप अहलावत ने बताया, ''इस प्रोजेक्ट से जुड़ना एक फोन कॉल के साथ शुरू हुआ। एक दिन अचानक डीके का फोन आया और उन्होंने कहा कि वे तीसरे सीजन को पिछले दोनों सीजन से बड़ा, दमदार और अलग बनाना चाहते हैं। 

इसी बातचीत के दौरान उन्होंने मेरे साथ कहानी का बेसिक स्ट्रक्चर भी साझा किया, जिसे सुनकर मैं तुरंत इस दुनिया की ओर खिंचता चला गया। मुझे लगा कि यह कहानी नई होने के साथ-साथ मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका देगी, जो अब तक मैंने नहीं किया है।'' कहानी की शुरुआती झलक सुनते ही जयदीप ने इसमें काम करने का फैसला लिया। 

उन्होंने कहा, ''राज और डीके जैसी प्रतिभाशाली क्रिएटर जोड़ी और मनोज बाजपेयी जैसा कलाकार सामने हो, तो किसी भी एक्टर के लिए 'हां' कहना बेहद आसान हो जाता है। 'द फैमिली मैन' जैसे सफल शो का हिस्सा बनना अपने-आप में एक बड़ी बात है और इस मौके को पकड़ने में मैंने जरा भी देर नहीं की।'' अपने किरदार रुक्मा को लेकर जयदीप ने कहा, ''जब मैंने किरदार पढ़ना शुरू किया, तो मुझे अंदाजा भी नहीं था कि यह किरदार किस दिशा में जाएगा। 

स्क्रिप्ट को पढ़ते हुए मेरे मन में एक अलग छवि बन रही थी, लेकिन राज और डीके के दिमाग में रुक्मा के लिए एक बेहद स्पष्ट और खास विजन था। जैसे-जैसे उन्होंने शूटिंग शुरू की, रुक्मा धीरे-धीरे एक ऐसे रूप में ढलता गया जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। इस किरदार की खासियत यह है कि वह किसी भी चीज की परवाह नहीं करता।

उसका अलग-थलग रहना उसे कठोर दिखा सकता है, पर असल में उसके भीतर एक अलग तरह की गहराई छिपी है।'' जयदीप ने बताया कि मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी, एक ऐसा किरदार है जिसे दर्शक आसानी से स्वीकार कर लेंगे। वह अपने परिवार से जुड़ा भी है और एक जासूस की जिम्मेदारियों को संभालते हुए परिवार को बचाने की कोशिश भी करता है, लेकिन रुक्मा इसके बिल्कुल उलट है। 

वह परिवार को अलग रखता है। यही उसका सबसे दिलचस्प पहलू भी है, क्योंकि वह एक ऐसा इंसान है जो दिखने में कठोर है, लेकिन कहीं न कहीं भीतर छिपी भावनाओं से लड़ रहा है। द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन 21 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Jaideep Ahlawat , The Family Man , The Family Man 3 , The Family Man Season 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD