Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीजीएसटी 2025) का नाईपर मोहाली में शुभारंभ

भारत के पहले हरित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का तृतीय संस्करण नाईपर, मोहाली में शुरू

International Conference on Green Science and Technology 2025, ICGST 2025, NIPER Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली/चंडीगढ़ , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 16:26 IST

दो दिवसीय हरित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2025 (आईसीजीएसटी -2025) का शुभारंभ आज नाईपर मोहाली में हुआ, जिसका समापन 18 नवंबर 2025 को होगा। यह आयोजन शिज़ुओका विश्वविद्यालय (जापान), यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी मलेशिया (यूटीएम मलेशिया), यूपीएम मलेशिया और गदजाह माडा विश्वविद्यालय (इंडोनेशिया) के सहयोग से किया जा रहा है। ग्रैन्यूल्स इंडिया लिमिटेड इस सम्मेलन में प्रायोजक साझेदार के रूप में शामिल है।

उद्घाटन सत्र में प्रो. दुलाल पांडा ने FtsZ (एफटीएसजेड)-आधारित एंटीबैक्टीरियल एजेंट्स की खोज में अवसरों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. नोबुयुकी मासे, शिज़ुओका विश्वविद्यालय, जापान ने आईसीजीएसटी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 2021 में आयोजित पहले ऑनलाइन सम्मेलन और 2023 में यूटीएम कुआलालंपुर में हुए दूसरे सम्मेलन का उल्लेख किया। 

उन्होंने फाइन-बबल और फ्लो टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विकसित किए जा रहे नए पादप हार्मोनों पर भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। प्रो. लॉन्ग चिआउ मिंग, सनवे विश्वविद्यालय, मलेशिया ने कैंसर से संबंधित दवा खोज के लिए वर्चुअल स्क्रीनिंग और मशीन लर्निंग  को एकीकृत करने वाला अभिनव फ्रेमवर्क प्रस्तुत किया। प्रो. हेशाम अली अल एनशासी, यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी मलेशिया (यूटीएम) ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध को कम करने के उद्देश्य से प्राकृतिक संक्रमणरोधी अनुसंधान में हाल की प्रगति पर प्रकाश डाला।

प्रो. इंदर पाल सिंह, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी, आईसीजीएसटी -2025 ने कहा कि आईसीजीएसटी की यात्रा बेहद प्रेरणादायी रही है और इसमें निरंतर अधिक देशों की भागीदारी जुड़ रही है। उन्होंने बताया कि यह विविध भागीदारी अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को दर्शाती है, जिसमें 100  से अधिक प्रतिभागी, 33 पोस्टर प्रस्तुतियाँ, 9 मौखिक प्रस्तुतियाँ, 14 आमंत्रित तथा आठ मुख्य वक्ता शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन नवाचारों और उभरते शोध को साझा करने का एक जीवंत मंच है। नाईपर, मोहाली के निदेशक एवं आईसीजीएसटी 2025 के अध्यक्ष, प्रो. दुलाल पांडा ने अपने स्वागत भाषण  में सभी का स्वागत करते हुए कहा की यह उनके लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि नाईपर -मोहाली देश का पहला फार्मा संस्थान है, जिसे विश्व-स्तरीय फार्मा संस्थान स्थापित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संस्थान फार्मा के सभी क्षेत्रों में मास्टर्स तथा पीएचडी की उपाधियाँ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कार्बन फुटप्रिंट प्रतिदिन बढ़ रहा है और अब हमें इसकी स्थिरता पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन नए विचारों को जन्म देगा और नई अवधारणाओं को आकार देगा।

प्रो. इप्सिता रॉय, डीन (कार्यवाहक), नाईपर, मोहाली ने अपने संबोधन में कहा कि सस्टेनेबिलिटी अब केवल एक प्रचलित शब्द नहीं रह गया है, बल्कि इसका वास्तविक जीवन में गहरा महत्व है। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबिलिटी का ज्ञान युवाओं के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है, जो उनके प्रयोगों में भी स्थिरता की भावना को विकसित करेगा।

समारोह का समापन आईसीजीएसटी 2025 के आयोजन सचिव, डॉ. अरविन्द के. बंसल द्वारा आभार व्यक्त के साथ किया गया।

 

Tags: International Conference on Green Science and Technology 2025 , ICGST 2025 , NIPER Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD