Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत ने डब्ल्यूटीडीसी-25 में विश्व के सबसे बड़े डिजिटल समावेशन अभियान को प्रदर्शित किया

डॉ चंद्र शेखर ने वैश्विक डिजिटल एकजुटता के लिए आह्वान किया

Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Bharatiya Janata Party, BJP, World Telecommunication Development Conference, WTDC, World Telecommunication Development Conference 2025, WTDC 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाकू , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 15:22 IST

केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज बाकू में विश्व दूरसंचार विकास सम्मेलन (डब्ल्यूटीडीसी-25) के उच्चस्तरीय समूह को संबोधित करते हुए संवहनीय, सुरक्षित और समावेशी वैश्विक डिजिटल भविष्य के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत के मार्गदर्शक सिद्धांत “वसुधैव कुटुम्बकम-विश्व एक परिवार है" को पुष्ट किया और 1869 से आईटीयू के साथ भारत की गहरी साझेदारी पर प्रकाश डाला।

मंत्री महोदय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि साइबर सुरक्षा एक साझा वैश्विक ज़िम्मेदारी है और उन्होंने अन्य देशों से मजबूत और सीमा-पार साइबर सुरक्षा तंत्र के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। भारत के अभूतपूर्व डिजिटल परिवर्तन का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे अधिक कनेक्क्टेड समाजों में से एक के रूप में उभरा है जिसने 1.2 अरब दूरसंचार ग्राहकों, 1 अरब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और 1.4 अरब डिजिटल पहचानों को सशक्त बनाया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने 4.8 अरब डॉलर के व्यय से 4जी के दूरदराज के इलाकों तक विस्तार और दुनिया में सबसे तेजी से 5जी की शुरुआत के साथ 99 प्रतिशत जिलों तक पहुंच बनाते हुए एक नया वैश्विक मानक स्थापित किया है। उन्होंने कहा, "दुनिया में सबसे कम डेटा शुल्क, सबसे ज़्यादा डेटा खपत और 46% वैश्विक डिजिटल लेनदेन को सक्षम बनाने वाले डिजिटल बुनियादी ढाँचे के साथ, भारत ने साबित कर दिया है कि पहुँच, सामर्थ्य और पैमाने को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता।"

साइबर सुरक्षा पर, मंत्री महोदय ने भारत की नागरिक-केंद्रित सुरक्षा प्रणालियों, जैसे संचार साथी और वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक का उल्लेख किया, जिन्होंने सामूहिक रूप से 3 करोड़ धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शन ब्लॉक किए हैं और 66 लाख वित्तीय धोखाधड़ी के प्रयासों को रोका है। उन्होंने कहा, "साइबर सुरक्षा अब एक राष्ट्रीय चिंता का विषय नहीं, बल्कि एक वैश्विक अनिवार्यता है और भारत हर डिजिटल उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए विश्वसनीय, सहयोगात्मक परिवेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

वैश्विक डिजिटल एकता का आह्वान करते हुए, डॉ. चंद्रशेखर ने सभी आईटीयू सदस्य देशों के साथ घनिष्ठ साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार नदियाँ एक साथ बहने पर और भी शक्तिशाली हो जाती हैं, उसी प्रकार भारत वैश्विक समुदाय के साथ मिलकर एक ऐसा डिजिटल परिवेश बनाने के लिए तत्पर है जो लोगों को सशक्त बनाए, हमारे ग्रह की रक्षा करे और यह सुनिश्चित करे कि कोई भी देश पीछे न छूटे।"

डब्ल्यूटीडीसी 25 के बारे में

विश्व दूरसंचार विकास सम्मेलन (डब्ल्यूटीडीसी) का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के विकास क्षेत्र (आईटीयू-डी) द्वारा दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार और सुधार के उद्देश्य से वैश्विक प्राथमिकताएँ निर्धारित करने के लिए किया जाता है। डब्ल्यूटीडीसी में, सरकारें, उद्योग जगत के नेता और विशेषज्ञ ऐसी रणनीतियों, नीतियों और कार्यक्रमों पर सहमति बनाने के लिए एक साथ आते हैं जो देशों, विशेष रूप से विकासशील देशों को अपने आईसीटी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल खाई को पाटने और समावेशी डिजिटल विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। बाकू में शुरू हुआ डब्ल्यूटीडीसी-25, सार्वभौमिक, सार्थक और किफायती कनेक्टिविटी हासिल करने पर केंद्रित वैश्विक विकास कार्यों के अगले दौर को आकार देगा।

 

Tags: Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Bharatiya Janata Party , BJP , World Telecommunication Development Conference , WTDC , World Telecommunication Development Conference 2025 , WTDC 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD