Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

कलईमामणि पुरस्कार से सम्मानित साई पल्लवी ने जताया तमिलनाडु सरकार का आभार, कहा- 'सपना सच हुआ'

MK Stalin, Muthuvel Karunanidhi Stalin, Tamil Nadu Chief Minister, Chief Minister of Tamil Nadu, Chennai, Tamil Nadu, Sai Pallavi, Tollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:30 IST

तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें तमिलनाडु सरकार ने प्रतिष्ठित कलईमामणि पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान राज्य का सर्वोच्च कला सम्मान माना जाता है, जो उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने नृत्य, संगीत, साहित्य, थिएटर और सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। 

यह पुरस्कार कलाकार की कला-यात्रा, समाज पर उसके प्रभाव और सांस्कृतिक योगदान को पहचान देने का प्रतीक माना जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद साई पल्लवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "'कलईमामणि' एक ऐसा शब्द है जो मैंने बचपन से सुना है और अब खुद इस सम्मान को पाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री और तमिलनाडु सरकार का आभार जताया और लिखा, ''इस सम्मान के लिए तमिलनाडु सरकार और माननीय मुख्यमंत्री थिरु एम.के. स्टालिन का धन्यवाद।'' पोस्ट के साथ साई पल्लवी ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह सर्टिफिकेट हाथ में लिए अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह पोस्ट उन्होंने जानबूझकर एक महीने देरी से की, ताकि जब वह इसे साझा करें, तब उनके साथ उनके परिवार के लोग भी तस्वीर में हों।

इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए बधाई दे रहे हैं। तमिलनाडु सरकार हर साल कला और संस्कृति के लिए विजेताओं की घोषणा करती है। इस बार 2021, 2022, और 2023 के विजेताओं की संयुक्त सूची जारी की गई थी। साई पल्लवी उन 30 कलाकारों में शामिल थीं जिन्हें साल 2021 के लिए चुना गया। 

इस सूची में एस. जे. सूर्या, निर्देशक एन. लिंगुस्वमी, और प्रसिद्ध स्टंट मास्टर सुपर सुब्बारायन जैसे नाम भी शामिल थे। साई पल्लवी के करियर की बात करें, सिनेमा में उनका असली सफर 2015 में मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से शुरू हुआ। इस फिल्म में उन्होंने टीचर का किरदार निभाया और इस भूमिका ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। 

उनके नेचुरल लुक, दमदार अभिनय और स्क्रीन पर सरल उपस्थिति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने लगातार ऐसी फिल्में कीं, जिनमें उनके किरदार मजबूत थे। तेलुगु फिल्म 'फिदा' ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए। इस फिल्म में उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 'काली', 'मिडिल क्लास अब्बायी', 'मारी 2', 'अथिरन', 'श्याम सिंह रॉय', 'लव स्टोरी', और 'गार्गी' जैसी फिल्मों में काम किया।

 

Tags: MK Stalin , Muthuvel Karunanidhi Stalin , Tamil Nadu Chief Minister , Chief Minister of Tamil Nadu , Chennai , Tamil Nadu , Sai Pallavi , Tollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD