Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सुरेश गोपी को मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर पुरस्कार 2024 प्रदान किया

सी. पी. राधाकृष्णन ने सिनेमा और राजनीति, दोनों में श्री सुरेश गोपी की सफलता की प्रशंसा की

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Suresh Gopi, Manorama News Newsmaker Award 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 18:07 IST

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर अवार्ड 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री सुरेश गोपी को दिया। अपने संबोधन में, उपराष्ट्रपति जी ने सिनेमा और राजनीति की अनूठी चुनौतियों पर प्रकाश डाला और दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता के लिए श्री सुरेश गोपी की प्रशंसा की। 

उपराष्ट्रपति जी ने कॉलेज के पूर्व छात्र श्री सुरेश गोपी के निमंत्रण पर हाल ही में कोल्लम स्थित फातिमा माता कॉलेज की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि यह भाव मंत्री जी के अपनी जड़ों से अटूट जुड़ाव को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए देश में हो रहे सकारात्मक बदलाव को उजागर करने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बेजुबानों को आवाज देने में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर जोर दिया। 

उन्होंने जागरूकता फैलाकर और जिम्मेदार सार्वजनिक संवाद को आकार देकर नशामुक्त समाज बनाने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उपराष्ट्रपति जी ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक के इस युग में, सच और फर्जी खबरों में फर्क करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रेस और मीडिया को हमारे लोकतंत्र में एक जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

उपराष्ट्रपति जी ने तमिल कवि तिरुवल्लुवर के अमर शब्दों को याद किया, "यदि कोई व्यक्ति शुद्ध हृदय से सत्य कहता है, तो वह उन लोगों से भी ऊंचा होता है, जो आजीवन तपस्या करते हैं या अरबों का दान करते हैं। उन्होंने प्रेस से तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान के शब्दों का अनुसरण करने का अनुरोध किया।"

मनोरमा समूह की चिरस्थायी विरासत को स्वीकारते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने सत्य, भाषा, संस्कृति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और मलयालम साहित्य एवं मीडिया में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने मनोरमा न्यूज की केरल के अग्रणी जनमत निर्माता और वर्षों से लोगों की नब्ज को प्रतिबिंबित करने वाली एक विश्वसनीय आवाज होने की सराहना की।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Suresh Gopi , Manorama News Newsmaker Award 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD