Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बिहार की जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारा : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 13:55 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जबरदस्त बढ़त पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारते हुए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक तरीके से एनडीए का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकास और कल्याण पर केंद्रित बिहार की डबल इंजन सरकार को जनता का समर्थन प्राप्त है। 

सड़क, पानी, बिजली, उद्योग, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों के दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है और लोगों को इनसे उम्मीदें हैं। गडकरी ने कहा कि पिछले दस साल में हमारी सरकार ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में जो कार्य किया, इसी को देखते हुए बिहार की जनता ने एनडीए को यह ऐतिहासिक जीत दी है। 

इसके लिए प्रदेश की जनता का बहुत अभिनंदन करता हूं। एनडीए की यह जीत बिहार को एक विकसित राज्‍य के रूप में निश्चित रूप से बनाकर रहेगी। वहीं बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और ऐसा हो रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी हिट रही है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बहुमत से आगे बढ़ने पर राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, "यह बिहार की जनता की जीत है। 

बिहार की जनता ने दोबारा पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्‍व पर विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है। पिछले 11 साल में बड़े-बड़े प्रोजेक्‍ट यहां पर आए। बिहार और देश की जनता विकास के लिए वोट करती है। बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है। इसके लिए जनता को बहुत बधाई और धन्‍यवाद देना चाहता हूं।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD