Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा द्वारा 'जनजातीय गौरव दिवस' का आयोजन

Employees State Insurance Corporation, ESIC, Tribal Pride Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद (हरियाणा) , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 11:58 IST

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा द्वारा भारत सरकार के आह्वान पर 14 नवंबर, 2025 को 'जनजातीय गौरव दिवस 2025' के अवसर पर गोष्ठी का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करना और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक, श्री सुगन लाल मीना ने की। मंच का कुशल संचालन श्री संजीव कुमार, महासचिव, ई एस आई सी एससीएसटी एसोसिएशन हरियाणा, द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर  श्री गौरव नेहरा, महासचिव ई एस आई सी कर्मचारी संघ हरियाणा ने व्याख्यान दिया जिसमें भगवान बिरसा मुंडा द्वारा भारत की आजादी, आदिवासी समाज के उत्थान और संघर्ष पर एक प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।

श्री बृजेश मिश्रा, सहायक निदेशक ने भारत के विकास और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में जनजातीय समुदायों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। झारखंड राज्य से आने वाली श्रीमती पूनम बाला उपनिदेशक ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासियों द्वारा इस सौंदर्य के संरक्षण संघर्ष को रेखांकित किया। 

क्षेत्रीय निदेशक, श्री सुगन लाल मीना, ने अपने अध्यक्षीय भाषण में जनजातीय समुदायों के बलिदान और समर्पण को याद किया, उन्होंने जनजातीय जीवन से आधुनिक जीवन को पर्यावरण से तालमेल सीखने और उनकी आज के दौर में प्रासंगिकता पर बल दिया और सभी कर्मचारियों को उनके गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री प्रतीक गर्ग (उपनिदेशक), श्री राकेश रोशन (चिकित्सा अधिकारी), और श्री रविन्द्र कुमार (सहायक निदेशक) शामिल थे। यह आयोजन जनजातीय नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनकी विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के ESIC के समर्पण को दर्शाता है।

 

Tags: Employees State Insurance Corporation , ESIC , Tribal Pride Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD