Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब की 174वीं बैठक आयोजित

RBI, Reserve Bank of India, State Level Bankers Committee, SLBC, M Paramasivam, Punjab National Bank
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 11:57 IST

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एस.एल.बी.सी.), पंजाब की 174वीं बैठक पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री एम. परमशिवम की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सितम्बर 2025 तिमाही तक की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में श्री अरविन्द कुमार (आई.ए.एस.), निदेशक, लेखा एवं वित्त, पंजाब सरकार; श्री पंकज सेतिया, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़; श्री विनोद कुमार आर्य, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड; तथा श्री परमेश कुमार, महाप्रबंधक एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब के संयोजक श्री परमेश कुमार ने अवगत कराया कि भारत सरकार के वित्तीय सेवाएँ विभाग, वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर 3 माह का विशेष पंजीकरण अभियान संचालित किया गया। सभी ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक शिविर लगाए जा चुके हैं। 

वर्तमान में जिला स्तर पर “आपकी पूँजी – आपका अधिकार” अभियान के तहत दावा-रहित परिसंपत्तियों (अनक्लेम्ड एसेट्स) के त्वरित निपटान हेतु जन-जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री एम. परमशिवम, कार्यपालक निदेशक, पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि सभी बैंकों के संयुक्त प्रयासों से जून तिमाही में वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत ₹1,51,446 करोड़ का ऋण वितरण किया गया, जो वार्षिक लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। 

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी बैंकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पंजाब का ऋण-जमा अनुपात (सी.डी. अनुपात) 63.31 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत से अधिक है, तथा इसे और बढ़ाने पर बल दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 171 लाख लोगों को विभिन्न सुरक्षा बीमा योजनाओं से जोड़ा जा चुका है।

श्री अरविन्द कुमार (आई.ए.एस.), निदेशक, लेखा एवं वित्त, पंजाब सरकार ने सभी बैंकों से आग्रह किया कि वे राज्य की सभी सरकारी योजनाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा पंजाब के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। उन्होंने वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक शिविर लगाने पर भी ज़ोर दिया।

श्री पंकज सेतिया, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ ने वित्तीय समावेशन अभियान में पुनः केवाईसी (री-केवाईसी) की महत्ता पर बल दिया, ताकि किसी भी ग्राहक को अपने खाते में लेन-देन करने में कोई समस्या न आए। उन्होंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विशेष ज़ोर दिया।

श्री विनोद कुमार आर्य, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने कृषि क्षेत्र में अधिक ऋण प्रदान करने पर बल दिया। बैठक में श्री रामकिशोर मीना, उप महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब द्वारा विस्तृत कार्यसूची (एजेंडा) प्रस्तुत किया गया। बैठक में सभी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, सभी अग्रणी जिला प्रबंधक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

Tags: RBI , Reserve Bank of India , State Level Bankers Committee , SLBC , M Paramasivam , Punjab National Bank

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD