Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन चढ़दी कला के तीसरे चरण के तहत राहत वितरण प्रक्रिया पंजाब सरकार द्वारा लगातार जारी

लगातार चौथे दिन 17 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवज़ा राशि बाढ़ पीड़ितों को वितरित

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Sanjeev Kumar, Mission Chardi Kala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 11:14 IST

मिशन चढ़दी कला के अंतर्गत बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राहत राशि वितरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखे हुए है। राज्यभर के जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पंजाब सरकार द्वारा 17 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवज़ा राशि बाढ़ पीड़ितों में वितरित की गई।

इस अभियान के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने गांव ज़िंदवड़ी में आयोजित फसल मुआवज़ा वितरण कार्यक्रम के दौरान श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये का फसल मुआवज़ा वितरित किया। स बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र की उपमंडलों द्वारा वितरित की गई मुआवज़ा राशि का विवरण साझा किया। 

आज 70 किसानों को उपमंडल श्री आनंदपुर साहिब द्वारा 72,12,000 रुपये, 101 किसानों को उपमंडल नंगल द्वारा 58,89,000 रुपये, तथा 35 किसानों को उपमंडल रूपनगर द्वारा 89,68,000 रुपये मुआवज़े के रूप में वितरित किए गए।इसी प्रकार अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक स कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1330 किसानों को 5.86 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि वितरित की।

राहत वितरण प्रक्रिया के तीसरे चरण के लगातार चौथे दिन भी राज्य सरकार ने मिशन चढ़दी कला के तहत अपनी व्यापक पहुँच जारी रखते हुए राज्यभर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। प्रवक्ता ने बताया कि आज कपूरथला जिले के सुल्तानपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों—भैणी कादर बख्श तथा पसन कदीम—के लोगों को 40 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि के अनुमोदन पत्र सौंपे गए।

प्रवक्ता ने बताया कि मिशन चढ़दी कला के तहत आज तलवंडी साबो और मौड़ में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 380 बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि चीफ़ विप प्रो. बलजिंदर कौर ने तलवंडी साबो में आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 80 व्यक्तियों को मुआवज़ा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे।

प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले के मौड़ हलके में भारी बारिश या बाढ़ से प्रभावित 300 लोगों को विधायक सुखबीर सिंह माईसरखाना द्वारा मुआवज़ा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि मोगा जिले के धर्मकोट हलके के 17 गांवों में विधायक स दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस द्वारा लगभग 1350 लाभार्थियों को 5.83 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

प्रवक्ता ने कहा कि फिरोज़पुर शहर के विधायक स रणबीर सिंह भुल्लर ने गांव कामल वाला (मुठियावाला) और बाला मेघा में पहुँचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ 5 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि के स्वीकार्यता पत्र दिए। प्रवक्ता के अनुसार, फाज़िल्का के विधायक श्री नरिंदरपाल सिंह सवना ने जिले के बाढ़ प्रभावित गांव वल्ले शाह हित्हाड़ (गुलाबा भैणी) में किसानों को 1 करोड़ 57 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि वितरित की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब बाढ़ प्रभावित परिवारों को सर्वाधिक मुआवज़ा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक पारदर्शी ढंग से राहत पहुंचाई जाए। बताने योग्य है कि क्षतिग्रस्त घरों के लिए वित्तीय सहायता 6,500 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति घर कर दी गई है, जबकि फसल नुकसान के लिए प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवज़ा दिया जा रहा है—जो भारत में अब तक दिया गया सबसे अधिक फसली मुआवज़ा है।

राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की आजीविका पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से पशुधन हानि के लिए भी मुआवज़ा प्रदान कर रही है—प्रति दुग्धारू पशु: 37,500 रुपये,प्रति गैर-दुग्धारू पशु:32,000 रुपये,प्रति बछड़ा: 20,000 रुपये और प्रति पोल्ट्री पक्षी: 100 रुपये मुआवजा दिया जा रहा है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Sanjeev Kumar , Mission Chardi Kala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD