Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार की जनता ने दिया एनडीए को जनादेश, लोग जंगलराज नहीं चाहते : जी. किशन रेड्डी

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 18:24 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान रुझानों में राष्‍टीय जनतांत्रिक पार्टी (एनडीए) बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। इससे एनडीए के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्‍साह है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि बिहार बदल चुका है, जनता दोबारा से जंगलराज नहीं चाहती। 

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें पहले से ही पूरी उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता हो रहे बदलावों से अवगत है। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य जंगलराज के दौर से निकलकर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में आ गया है। 

लोग हर क्षेत्र में सरकारी विकास कार्यों को सही ढंग से देख रहे हैं। जंगलराज का दौर कैसा था यह सब कोई जानता है। अब बिहार बदल चुका है और जनता प्रदेश को दोबारा से जंगलराज में नहीं लेकर जाना चाहती है। जनता जागरूक हो चुकी है। केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार के बेहतर काम का परिणाम है जो एनडीए को बहुमत मिल रहा है।

जेडीयू उम्मीदवार नरेंद्र नारायण यादव कहते हैं, "जैसे चावल देखकर पता चलता है कि वह गीला है या सूखा, वैसे ही साफ है कि एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है। मुझे न सिर्फ़ उम्मीद है, बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार दो-तिहाई बहुमत से बनेगी। हम लंबित विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।"

भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यहां की जनता और मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मोदी मैजिक, मोदी है तो मुमकिन है। आज का नतीजा पीएम मोदी की सभाएं और सभाओं में जनता के जनसमर्थन का परिणाम है। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति भी काम आई है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD