Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रीपद येसो नाइक ने 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

देश के सात पावर पीएसयू ने देश के ऊर्जा इकोसिस्टम में प्रगति पर प्रकाश डाला

Shripad Yesso Naik, BJP, Bharatiya Janata Party, 44th India International Trade Fair
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 18:06 IST

विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (14-27 नवंबर 2025) में विद्युत मंत्रालय मंडप का उद्घाटन किया। श्री नाइक ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 का पावर पैवेलियन देश की उभरती ऊर्जा यात्रा का एक सशक्त बयान प्रस्तुत करता है, जो वास्तव में ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' की भावना को दर्शाता है। 

इस पैवेलियन के माध्यम से, हम पारंपरिक ऊर्जा से स्वच्छ ऊर्जा की ओर अपने देश की प्रगति और एक नागरिक-केंद्रित, प्रौद्योगिकी-संचालित, समावेशी और सतत ऊर्जा इकोसिस्टम की ओर हमारे बदलाव को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने बताया कि इस पैवेलियन में, सात सार्वजनिक उपक्रम देश की ऊर्जा क्रांति और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में अपने सामूहिक योगदान को उजागर कर रहे हैं।

श्री नाइक ने युवाओं, छात्रों और ऊर्जा क्षेत्र के पेशेवरों से पावर पैवेलियन आने और देश की उल्लेखनीय ऊर्जा क्षेत्र की यात्रा का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पैवेलियन एक प्रेरणादायक, प्रौद्योगिकी-समृद्ध वातावरण प्रदान करता है जो आगंतुकों को स्वच्छ, विश्वसनीय और भविष्य-तैयार ऊर्जा की ओर देश के परिवर्तन और भविष्य के नवप्रवर्तकों के लिए इसके द्वारा प्रस्तुत अवसरों को समझने में मदद करता है।

पावर पैवेलियन के बारे में:

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 (हॉल संख्या 1) में विद्युत मंत्रालय का मंडप देश के उभरते ऊर्जा परिदृश्य का एक व्यापक प्रदर्शन प्रस्तुत करता है, जो "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को दर्शाता है। यह पारंपरिक ऊर्जा से स्वच्छ ऊर्जा की ओर और आपूर्ति-केंद्रित प्रणाली से प्रौद्योगिकी, समावेशिता और स्थिरता पर आधारित नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर देश के परिवर्तन को दर्शाता है। 

इस मंडप में सात सार्वजनिक उपक्रमों - राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी), नैशनल हाइड्रोइलैक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी), सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन), टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी), पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी), पावर ग्रिड कारपोरेशन (पावर ग्रिड) और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) – के योगदान भी शामिल हैं, जो देश की ऊर्जा क्रांति को आगे बढ़ाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में उनकी एकीकृत भूमिका को प्रदर्शित करते हैं।

पावर पैवेलियन गतिशील एलईडी वॉल, एनामॉर्फिक 3डी डिस्प्ले, इमर्सिव पावर जर्नी ज़ोन, स्मार्ट मीटर शोकेस, एआई-संचालित होलोबोट, क्विज़ स्टेशन, स्मार्ट होम प्रदर्शन, ईईएसएल मार्ट, पीएसपी डायोरमा, थीम्ड सेल्फी वॉल, एआई फोटो बूथ और प्रतीकात्मक ऊर्जा "चक्र" स्थापना जैसी सुविधाओं के माध्यम से एक गतिशील और इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करता है।

 

Tags: Shripad Yesso Naik , BJP , Bharatiya Janata Party , 44th India International Trade Fair

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD