Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अश्विनी वैष्णव ने विश्व चैंपियन खिलाड़ियों स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल से मुलाकात की

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Sneh Rana, Renuka Thakur, Pratika Rawal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:30 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीन क्रिकेटरों, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गुरुवार को मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट से तीनों क्रिकेटरों से मुलाकात की तस्वीर साझा की है। अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट पर तीनों क्रिकेटरों के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में तीनों क्रिकेटर टीम इंडिया की जर्सी केंद्रीय मंत्री को देते दिख रही हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कैप्शन में लिखा, "हमारे विश्व कप विजेता चैंपियन खिलाड़ियों से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने अपने सफर और मैदान पर बिताए वर्षों के अनुभवों से जुड़ी प्रेरक कहानियां साझा कीं।"स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल का भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा। प्रतीका रावल इंजरी की वजह से सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल पाई थीं, लेकिन लीग मैचों में स्मृति मंधाना के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। 

 प्रतीका टूर्नामेंट की चौथी शीर्ष स्कोरर थीं। 7 मैचों की 6 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 308 रन बनाए थे। स्नेह राणा ने 6 मैचों की 5 पारियों में 99 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट लिए थे। रेणुका ठाकुर ने 6 मैचों में 3 विकेट लिए थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व कप का खिताब जीता था। 

फाइनल में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 पर सिमट गई थी। 87 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाली शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। वहीं फाइनल में 58 रन बनाने और 5 विकेट लेने के साथ ही टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने और 215 रन बनाने वाली दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं।महिला टीम का यह पहला विश्व कप खिताब है।  

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Sneh Rana , Renuka Thakur , Pratika Rawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD