Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरदीप सिंह पुरी ने एचडी हुंडई के चेयरमैन से की मुलाकात, शिपबिल्डिंग में सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:12 IST

साउथ कोरिया की लीडिंग शिपबिल्डिंग कंपनी एचडी हुंडई ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के चेयरमैन ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम इंडस्ट्रीज में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की। कंपनी द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया कि एचडी हुंडई के चेयरमैन चुंग की-सन ने केंद्रीय मंत्री पुरी से सियोल में मुलाकात की। 

इस मुलाकात का उद्देश्य भारत की शिपबिल्डिंग क्षमताओं को बढ़ाने और संबंधित टेक्नोलॉजी को एडवांस बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच साझेदारी के अवसरों की तलाश करना था। केंद्रीय मंत्री पुरी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 प्रोजेक्ट के तहत साउथ कोरिया का दौरा किया।

मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 प्रोजेक्ट भारत सरकार की प्रमुख पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य देश को दुनिया के टॉप पांच शिपबिल्डिंग देशों की लिस्ट में शामिल करना है। इस उद्देश्य के तहत भारत अपने कमर्शियल वेसल की संख्या वर्तमान के 1500 से बढ़ाकर 2500 करना चाहता है। योनआप न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारत सरकार इस पहल के तहत 24 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। 

बीते महीने अक्टूबर में देश ने नए वेसल के निर्माण के लिए 8 अरब डॉलर की शुरुआती फंडिंग को लेकर घोषणा की। एचडी हुंडई के चेयरमैन चुंग ने कहा, "आपसी भरोसे और विश्वास के साथ भारत की शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए एचडी हुंडई एक बेस्ट पार्टनर होगा।" वहीं, केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि भारत सरकार और एचडी हुंडई के बीच रेगुलर एक्सचेंज शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम सेक्टर में दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करेगा।"

इसके अलावा, इस वर्ष जुलाई में हुंडई ने शिपबिल्डिंग में द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ एक साझेदारी को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी के साथ यह पहला मौका था जब साउथ कोरिया शिपबिल्डर ने एक भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी का हाथ बढ़ाया हो।

बीते महीने अक्टूबर के अंत में पीएम मोदी ने इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के तहत मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने देश के मैरीटाइम सेक्टर को लेकर कहा कि पिछले 11 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, सुधारों और लोगों की भागीदारी के साथ इस सेक्टर में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। 

इन बदलावों के साथ मैरीटाइम सेक्टर मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबल ट्रस्ट और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया है। उन्होंने निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भारत निवेश के लिए एक सही स्थान है।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD