Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

भूपेंद्र पटेल ने राधा यादव से की मुलाकात, उज्जवल भविष्य की कामना की

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat, Radha Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:55 IST

महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली विश्व चैंपियन भारतीय टीम की सदस्य राधा यादव से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुलाकात की और उन्हें उनकी भारतीय टीम की ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राधा यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. मनीषा वकील भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राधा यादव से मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। 

विजेता टीम की प्रमुख सदस्य, वडोदरा की राधा यादव के साथ गांधीनगर में एक ऊर्जावान बातचीत हुई। उन्हें और भारतीय टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।" राधा यादव गुजरात के वडोदरा से संबंध रखती हैं। 

वह भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। राधा यादव ने सेमीफाइनल और फाइनल सहित विश्व कप में कुल 3 मैच खेले और 4 विकेट लिए। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को महाराष्ट्र सरकार ने 2.25 करोड़ रुपये के साथ ही महाराष्ट्र गौरव का सम्मान दिया था। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास पर तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। इस अवसर पर राधा यादव ने कहा था, "पहली बार इस तरह से सम्मान मिला है और यह उनके करियर का यादगार पल है।"  25 साल की राधा यादव ने 2018 में टी20 और 2021 में वनडे में डेब्यू किया था। 

14 वनडे मैचों में 13 विकेट लेने के साथ ही 105 रन उनके नाम दर्ज हैं। वहीं 89 टी20 मैचों में 103 विकेट उन्होंने लिए हैं। उन्हें बल्लेबाजी का बेहद कम मौका मिलता है। 26 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए उनके बल्ले से 93 रन आए हैं। 

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat , Radha Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD