Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मिशन चढ़दी कला ने पंजाब भर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को पहुंचाई बड़ी राहत

मान सरकार ने बाढ़ प्रभावित 1012 गांवों में राहत वितरण प्रकिया मुकम्मल की

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harpal Singh Cheema, Aman Arora, Gurlal Singh Ghanaur, Ranjodh Singh Hadana, Labh Singh Ugoke, Santosh Kataria, Mission Chardi Kala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:41 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के 1012 गांवों में राहत वितरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया है। जनता के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर पात्र परिवार को उनके घरों, फसलों और पशुओं के नुकसान के लिए समय पर मुआवजा मिले।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने रिकॉर्ड समय में सबसे अधिक मुआवजा वितरित किया है और सरकार द्वारा “मिशन चढ़दी कला” के तहत करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है ताकि हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्षतिग्रस्त घरों के लिए वित्तीय सहायता 6,500 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति घर कर दी है। 

देश के इतिहास में पहली बार पंजाब ने अपने किसानों को एक प्रगतिशील पहल “जिसदा खेत, उसदी रेत” के तहत अपने खेतों से रेत निकालने का अधिकार दिया है, जिससे किसान अपनी भूमि को पुनः बहाल कर सकें और अगले बुवाई सीजन के लिए खेतों को तैयार कर सकें। राज्य सरकार ने फसल नुकसान के लिए प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है, जो अब तक देश में दिया गया सबसे अधिक फसली मुआवजा है। 

प्रभावित परिवारों की आजीविका को बहाल करने के उद्देश्य से पशुहानि के लिए प्रति दुग्धारू पशु 37,500 रुपये, प्रति गैर-दुग्धारू पशु 32,000 रुपये, प्रति बछड़ा 20,000 रुपये और प्रति पोल्ट्री पक्षी 100 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलों में राहत वितरण को तेज करते हुए आज पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा हलके के 11 गांवों के 81 बाढ़ प्रभावित किसानों को 22.71 लाख रुपये की मुआवजा राशि के मंजूरी पत्र सौंपे।

कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुनाम के 11 गांवों के 82 प्रभावित परिवारों को 17.47 लाख रुपये वितरित किए। अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कई गांवों के 594 परिवारों को 2.09 करोड़ रुपये दिए, जबकि महल कलां हलके में विशेष अधिकार समिति के चेयरमैन कुलवंत सिंह पंडोरी ने 27 लाभार्थियों को 5.49 लाख रुपये वितरित किए, जिससे महल कलां हलके में कुल 41 बाढ़ पीड़ितों को 9.82 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।

घनौर हलके में विधायक गुरलाल घनौर और पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन रंजोध सिंह हडाना ने 3,478 एकड़ फसली क्षेत्र के नुकसान के मुआवजे के रूप में 11 बाढ़ प्रभावित गांवों के 2,113 लाभार्थियों को 5.15 करोड़ रुपये के मंजूरी पत्र सौंपे। भदौर हलके में विधायक लाभ सिंह उग्गोके ने 16 गांवों के बाढ़ प्रभावित किसानों को 32 लाख रुपये वितरित किए। 

बाढ़ प्रभावित लोगों ने पंजाब सरकार का कठिन समय में उनके साथ डट कर खड़े रहने के लिए धन्यवाद किया। नवांशहर में भी राहत राशि वितरित करते हुए आप नेता ललित मोहन पाठक और एसडीएम श्रीमती अनमजोत कौर ने प्रभावित परिवारों को चेक सौंपे, जबकि बल्लाचौर में विधायक श्रीमती संतोष कटारिया और एसडीएम श्रीमती कृतिका गोयल ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरित किया।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harpal Singh Cheema , Aman Arora , Gurlal Singh Ghanaur , Ranjodh Singh Hadana , Labh Singh Ugoke , Santosh Kataria , Mission Chardi Kala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD