Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत की एनर्जी ट्रांजीशन की यात्रा भावी पीढ़ी को बना रही सशक्त : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 18:16 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि एचपी एचटीएल प्लांट सीवीड से बायोक्रूड और बायोफ्यूल बनाने की टेक्नोलॉजी डेवलप करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दर्ज करवाएगा। केंद्रीय मंत्री पुरी ने बेंगलुरु के एचपीसीएल ग्रीन आरएंडडी सेंटर में एचपी एचटीएल के पायलट प्लांट को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मुझे बेंगलुरु के एचपीसीएल ग्रीन आरएंडडी सेंटर में एचपी एचटीएल के पायलट प्लांट का शुभारंभ करने का अवसर मिला।" केंद्रीय मंत्री पुरी ने नए प्लांट को लेकर जानकारी देते कहा, "यह प्लांट सीवीड से बायोक्रूड और बायोफ्यूल्स बनाने की बनाने की टेक्नोलॉजी डेवलप करने में अपना अहम योगदान दर्ज करवाएगा।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लगभग हर क्षेत्र में हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने को लेकर 'आत्मनिर्भरता' नए भारत की अद्भुत शक्ति के रूप में उभर रही है। इसके अलावा आत्मनिर्भरता विकसित भारत बनने की हमारी यात्रा को गति दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने सीवीड को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह समुद्री वातावरण में तेजी से बढ़ता है और इसे रिन्यूएबल लो कार्बन और सस्टेनेबल फ्यूल के उत्पादन के लिए एक बेहतरीन फीडस्टॉक माना जाता है।

उन्होंने इस कैंपस में अलग-अलग लैब का दौरा किया और देश की स्वदेशी रिसर्च के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री एक्स पर लिखा, "बैटरी लैब में स्वदेशी तरीके से 1 किलोवाट की लिथियम बैटरी पैक को सफलतापूर्वक विकसित किया गया है। साथ ही, कई अन्य नई टेक्नोलॉजी पर रिसर्च जारी है।"

इसी तरह, उन्होंने इलेक्ट्रोलाइजर पायलट प्लांट को लेकर कहा कि यहां एईएम टेक्नोलॉजी के जरिए 1 मेगावाट का डेमोन्सट्रेशन प्लांट डेवलप किया गया है, जो कि ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने इंजन लैब में फ्लेक्स फ्यूल किट के डेमोन्सट्रेशन की प्रक्रिया भी देखी। 

उन्होंने कहा कि भविष्य के भारत के लिए तैयार हो रही यह रिसर्च हरित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना अहम योगदान देगी। केंद्रीय मंत्री पुरी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में एक ही कैंपस में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते इन कदमों को भारत की एनर्जी ट्रांजीशन की यात्रा को भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने की यात्रा बताया।

इससे पहले, एक एक्स पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया था कि इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आरएंडडी सेंटर में 150 से अधिक डेडिकेटेड साइंटिस्ट हैं। इसके अलावा, सेंटर में काम करने वाले साइंटिस्ट में 37 प्रतिशत साइंटिस्ट महिला लीडर्स हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD