Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

दीपिका सिंह ने दिखाई 'मंगल लक्ष्मी' के सेट की 'पर्दे के पीछे' की झलक, फैंस को कहा 'शुक्रिया'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Deepika Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 15:04 IST

टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह इन दिनों सीरियल मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं। सोमवार को उन्होंने पर्दे के पीछे की झलकियां शेयर कीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सेट के पीछे की कुछ झलक शेयर की और दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए लिखा, "पर्दे के पीछे के प्यार के लिए धन्यवाद। 

मेरी टीम मंगललक्ष्मी का दिल से शुक्रिया और हर उस शख्स को धन्यवाद, जो हमारी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाते हैं।" वीडियो को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने 'दिल' और 'आग' वाली इमोजी के साथ उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। 

दीपिका सिंह टीवी धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं। उनकी एक्टिंग और सादगी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। दीपिका ने 'दीया और बाती हम' के लिए कई अवॉर्ड्स जीते, जिनमें स्टार परिवार अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और ज़ीगोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं।

दीपिका सिंह के सबसे हालिया प्रोजेक्ट्स में कलर्स टीवी का शो 'मंगल लक्ष्मी' शामिल है, जहां वह मंगल श्रीवास्तव सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। दीपिका सिंह ने 'टीटू अंबानी' से हिंदी फिल्मों में भी कदम रखा था। अभिनेत्री ने भले ही पर्दे पर कम रोल किए, लेकिन उन चुनिंदा रोल से भी उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। 

अभिनेत्री ने साल 2011 में स्टार प्लस के धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में संध्या का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'कवच... महाशिवरात्रि' (2019) और 'द रियल सोलमेट' (2018) जैसे शो में काम किया था और अब वे 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। 

अभिनेत्री के निजी जिंदगी में नजर डालें तो उन्होंने 2 मई 2014 को 'दीया और बाती हम' के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी की। आज दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम गोयल है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Deepika Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD