Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

शहरी क्षेत्र में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग प्रदान करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : मनोहर लाल

केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल ने गुरूग्राम में किया 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Tokhan Sahu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:21 IST

केंद्रीय आवासन, शहरी एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग थीम के साथ सुगमता बनाए रखने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था व सेवाएं प्रदान करना है। इस सम्मेलन में नीतिगत आधार पर आए सुझावों के साथ शहरी क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए जन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का  शुभारंभ करने उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने  परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उपरांत अवलोकन भी किया।

शहरी विकास पर केंद्रित नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु हुई घोषणाएं :

श्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रालय के माध्यम से आमजन की सुविधा व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के उद्देश्य पर केंद्रित तीन बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि इनके शुरू होने से विकास की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड-डीएमआईएल की स्थापना की जाएगी जिसके तहत भारत के अलावा अन्य देशों के लिए यह एजेंसी मेट्रो के विस्तारीकरण की दिशा में काम करेंगी। 

वहीं मास रेपिड ट्रांसिट सिस्टम विकसित किया जाएगा जिसके लिए डीएमआरसी सहयोगी रहेंगी। इस सिस्टम से मेट्रो का बेहतर ढंग से एक दूसरे से जुड़ाव होगा और सुरक्षा मानकों व साइबर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधाएं व सेवाएं कार्य करेंगी। मेट्रो सेवा में गुणवत्तापरक सुधार लाने व नए प्रयोग करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी का गठन शहरी मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। 

इसके गठन से तीव्र गति से केपेसिटी बिल्डिंग का काम होगा और सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के साथ यह केंद्र मेट्रो सेवा में नवाचार पद्धति के साथ नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अनेक बड़े कन्वेंशन सेंटर हैं किंतु बड़े शहरों में शामिल गुरुग्राम में भी कन्वेंशन सेंटर की जरूरत है, ऐसे में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विचार विमर्श करते हुए यहां भी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कन्वेंशन सेंटर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा भारत

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रहा है। ट्रांसपोर्ट नेटवर्किंग को जोड़ते हुए देश मेक इन इंडिया के सिद्धांत के साथ 2047 को विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने में अग्रणी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन किया जा रहा है। 

शहरी क्षेत्र में यातायात पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने बताया कि भारत आज मेट्रो सेवा प्रदान करने में दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं और आने वाले करीब 3 साल में हम अमेरिका को पीछे छोडक़र अग्रणी देशों में शामिल होंगे। नई तकनीक के साथ जनसुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है और इस प्रकार के सम्मेलन के माध्यम से विशेषाज्ञों के सहयोग से नवाचार पद्धाति पर हम काम करेंगे।

देश के शहरी भविष्य को नई सोच के साथ दिया जा रहा है नया आकार: श्री तोखन साहू

 केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में यह सम्मेलन एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम देश के शहरी भविष्य को नई सोच, नई ऊर्जा और नई प्रतिबद्धता के साथ आकार दे रहे हैं। 

यह सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकास के संकल्प — दोनों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत आज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के एक परिवर्तनकारी युग से गुजर रहा है, जहाँ शहरी परिवहन केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक विकास, पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक समानता का सशक्त साधन बन चुका है।

श्री साहू ने कहा कि इस वर्ष का सम्मेलन शहरी विकास और परिवहन का आपसी संबंध जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और सामयिक विषय पर केंद्रित है। गतिशील और समावेशी परिवहन प्रणाली ही नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवश्यक सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, मिशन अमृत, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मेट्रो रेल विस्तार, इलेक्ट्रिक बस सेवा, सार्वजनिक साइकिल प्रणाली और ट्रांजिट उन्मुख विकास जैसी योजनाओं ने देश में शहरी परिवहन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसा परिवहन तंत्र बनाना है जो समावेशी, पर्यावरण के अनुकूल और सभी वर्गों की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

शहरी गतिशीलता क्षेत्र में उन्नति का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हरियाणा

 सम्मेलन में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने कहा कि हरियाणा राज्य शहरी गतिशीलता (अर्बन मोबिलिटी) के क्षेत्र में प्रगति का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जोकि अन्य राज्यों के लिए अनुसरण का विषय है। डॉ वुंडरू ने सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मेलन सरकार, उद्योग, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों के बीच सहयोग का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। 

यह ऐसा मंच है जहाँ हम सभी मिलकर नए विचार, नवाचार और रचनात्मक समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रकार के प्रयास हमें केवल ढांचागत निर्माण तक सीमित नहीं रखते, बल्कि परिणाम आधारित विकास, संपर्क से सुगमता और अंतत: उस परिवर्तन की दिशा में ले जाते हैं जिसकी हम कल्पना करते है- जहाँ हमारे शहर किफायती, सुलभ और रहने योग्य बनें। आज हम जिन शहरों का स्वरूप तैयार कर रहे हैं, वही आने वाले कल के भारत की पहचान तय करेंगे।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सामूहिक गायन

 केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक गायन कर की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत उस समय के हर भारतीय के हृदय में जोश, आत्मबल और स्वाभिमान की ज्योति जलाने मंत्र सिद्ध हुआ था। उन्होंने कहा कि इस गीत ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया और आज भी यह हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और सेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया। जिनमें गाइडलाइंस फॉर इश्यूइंग म्युनिसिपल ग्रीन बॉन्ड इन इंडिया, दा ग्रीन अर्बन मोबिलिटी पार्टनरशिप न्यूजलेटर के एडिशन 5 तथा गाइडेंस डॉक्युमेंट ऑन बिल्डिंग रिसाइलेंट ई- बस इकोसिस्टम पुस्तक शामिल थी।

 इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटीकिथला, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ चंद्र शेखर खरे सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति सहित देश भर के मेयर व शहरी निकाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Tokhan Sahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD