Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध ': जालंधर प्रीमियर लीग के रोमांचक क्रिकेट मैच में लाडोवाली सरकारी स्कूल ने 192 रनों से जीत हासिल की

राज्य सभा सदस्य खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने पहुंचे

Harbhajan Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Cricket, Jalandhar Premier League, JPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 15:56 IST

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ' युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत वासल एजुकेशन द्वारा जालंधर प्रशासन के सहयोग से आई.वी. वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जा रही जालंधर प्रीमियर लीग (जे.पी.एल.) का आज का मैच सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली और गुरू नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली ने विरोधी टीम को 225 रनों का लक्ष्य दिया और 192 रनों से जीत हासिल की। 

कृष्णा शर्मा ने अपनी 106 रनों की पारी से टीम को मजबूती प्रदान की और मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य और भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर  पहुंचे। उन्होंने जीवन में अनुशासन, हौसले और मेहनत की महत्वता पर जोर देते हुए युवाओं को अपने सपनों को समर्पण की भावना से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा खेलों को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहित करने और युवा खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में न केवल अनुशासन लाते है,बल्कि टीम वर्क की भावना भी पैदा करते है।

इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल और सी.ई.ओ. राघव वासल ने इस बात पर जोर दिया कि खेल हमें अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बैंड और भांगड़े की प्रस्तुति भी दी गई।

 

Tags: Harbhajan Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Cricket , Jalandhar Premier League , JPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD