Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रेल मंत्रालय ने "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ मनाई

अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहे

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Vande Mataram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 14:32 IST

"वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, आज रेल भवन में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; सदस्य (टी एंड आरएस), श्री आर. राजगोपाल; सचिव, रेलवे बोर्ड, श्रीमती अरुणा नायर  तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के एक हिस्‍से के रूप में, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग के साथ सभी अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से "वंदे मातरम" का गायन किया गया। प्रधानमंत्री ने सामूहिक गायन के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्‍यानपूर्वक सुना।

केंद्रीय मंत्री ने "वंदे मातरम" को पिछले 150 वर्षों से भारत की चेतना का उद्घोष बताया। अन्य रेलवे जोनों और मंडलों में भी इसी प्रकार के स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रेल निलयम के सभागार में आज "वंदे मातरम" की शाश्वत लय गूंज उठी, जब दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस राष्ट्रगीत के गायन में शामिल हुए जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 

"वंदे मातरम" के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, आज उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से "वंदे मातरम" का गायन किया। वर्ष 2025 बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ है। 

भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित करने वाला यह अमर राष्ट्रगीत आज भी लोगों में देशभक्ति, गौरव और एकता की गहरी भावनाओं को जगाता है। इस समारोह के माध्‍यम से भारत की राष्ट्रीय चेतना में गहराई से समाए इस गीत के प्रति गहरा सम्‍मान व्‍यक्‍त किया गया। विविध कार्यक्रमों के माध्यम से रेल मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक पहचान और सभी लोगों के बीच एकता तथा सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Vande Mataram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD