Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात में 'वंदे मातरम@150' अभियान, भूपेंद्र पटेल ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की दिलाई शपथ

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat, Vande Mataram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 10:58 IST

गुजरात के वडोदरा में शुक्रवार को 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश में कई स्थानों पर एक सामूहिक राष्ट्रगीत और स्वदेशी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 'वंदे मातरम @150' पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलाई।  

गुजरात विधानसभा में वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ गुजरात के सरकारी कर्मचारी और सचिव, आईएएस सहित के अधिकारियों ने 'वंदे मातरम' के गायन के बाद स्वदेशी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वदेशी वस्तुओं को दैनिक जीवन में अपनाने की सामूहिक शपथ ली।

वहीं, मोती चेर स्थित बीएसएफ की 176वीं बटालियन में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने हिस्सा लिया और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, रेंज आईजी चिराग कोरडिया, जिला पुलिस प्रमुख विकास सुंडा और बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सीमा पर तैनात जवानों के समर्पण और साहस की सराहना की। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आज वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। 

कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश के लोग इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के उपलक्ष्य में 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत के लिए एक साथ आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के माध्यम से लोगों को एक करने का संदेश दिया जाता है। यह राष्ट्रगीत हम सबके लिए गौरव का गीत है। 

यह एक गीत नहीं है, बल्कि इसके हर शब्द में देशभक्ति, समर्पण और त्याग देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम मनाया जा रहा है। हर भारतवासी एक-दूसरे के साथ मिलकर 'वंदे मातरम' का गान कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत बड़ा अवसर है। देश के हर राज्य में जो लोग आज शपथ ले रहे हैं, वह बहुत बड़ी बात है। वंदे मातरम एक ऐतिहासिक राष्ट्रगीत है। देश की आजादी के समय वंदे मातरम के माध्यम से देश को एक करने का काम किया गया था।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat , Vande Mataram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD