Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एनएसएस-पेक ने पीजीआई के सहयोग से रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Punjab Engineering College, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 18:16 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के सहयोग से परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों व कर्मचारियों में सामुदायिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। 

शिविर के दौरान 250 रेजिस्ट्रेशन्स के साथ ही कुल 170 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो पेक के विद्यार्थियों, संकाय और स्वयंसेवकों के समर्पण और संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पेक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डाॅ. डी.आर. प्रजापति (डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स), डाॅ. संजय बतिश, डाॅ. संदीप कौर (एनएसएस समन्वयक), डाॅ. मोहित कुमार (सह-समन्वयक) तथा डाॅ. रतन लाल (सह-समन्वयक) उपस्थित रहे। 

प्रो. भाटिया ने एनएसएस टीम के सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु ऐसी और पहलें करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने रक्तदाताओं से संवाद किया और उन स्टार डोनर्स को सम्मानित किया जिन्होंने पूर्व में भी कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविरों में लगातार भाग लिया है। 

इस पहल को सभी उपस्थितजनों द्वारा अत्यधिक सराहा गया, जिसने सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को और सशक्त बनाया। एनएसएस-पेक और पीजीआईएमईआर के इस सफल सहयोग ने पेक की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण में उसकी सक्रिय भूमिका को एक बार फिर से सिद्ध किया है।

 

Tags: Punjab Engineering College , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD