Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

अनिल विज का बड़ा ऐलान - रक्तदान शिविर में हर रक्तदाता को स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए 1100-1100 रुपए

निरंकारी ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में पहुंचे अनिल विज; बोले- रक्त का कोई और विकल्प नहीं, जरूर करें दान

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana, Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Blood Donation Camp
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 11:37 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज स्वैच्छिक रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा की कि रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को उनकी ओर से उनके स्वैच्छिक कोष से 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ऊर्जा मंत्री की इस घोषणा से रक्तदाताओं व आयोजकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।

मंत्री विज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष चल रहा हो, तब रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य बन जाती है। 

रक्त का कोई कारखाना नहीं होता और न ही इसे कृत्रिम रूप से तैयार किया जा सकता है। यह केवल एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान को दिया जाने वाला ऐसा अनमोल उपहार है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि रक्त केवल एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंचने वाला जीवन का अनमोल उपहार है। आपका स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद की धड़कनों को फिर से गति दे सकता है, किसी परिवार की उम्मीदों को बचा सकता है और किसी की जिंदगी में नई रोशनी ला सकता है। इसलिए रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

श्री विज आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संत निरंकारी भवन रेस कोर्स रोड अम्बाला छावनी में रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने रिब्बन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया व रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित भी किया। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के हित में जो कार्य कर रहे है वह अनुसरणीय है। 

सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में निरंकारी संस्था द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उससे अन्य को भी प्रेरणा मिलती हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान आवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके हम अमूल्य जिंदगियों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की आपूर्ति केवल मानव शरीर से ही सम्भव हैं, रक्त का और कोई वैकल्पिक साधन नहीं है। 

इस अवसर पर संत निरंकारी चौरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट अम्बाला के प्रधान नवतेज सेठी ने कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर अभिन्नदन किया और बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से रक्तदान अभियानों के माध्यम से मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित है। अब तक देश भर में 9,174 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15 लाख यूनिट रक्त दिया जा चूका हैं, जो मिशन को देश के सबसे बड़ी स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में से एक बनाता हैं।इस मौके पर संत निरंकारी चौरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट अम्बाला के प्रधान नवतेज सेठी, संचालक सतीश सेठी, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, आरती सहगल, श्याम सुन्दर अरोड़ा के साथ-साथ संस्था के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana , Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD