Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, बेबी बॉय का किया स्वागत

Katrina Kaif, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vicky Kaushal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 16:39 IST

बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारी गूंज उठी है। कैटरीना कैफ ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और इसकी जानकारी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। खबर सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां कपल को बधाई दे रहे हैं। 

विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, "हमारे घर में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दे दी है। बहुत सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत कर रहे हैं।" पोस्ट के मुताबिक कैटरीना ने 7 नवंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है। 

खुशखबरी आते ही विक्की कौशल ने बिना देरी के फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर किया है। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई।"

इससे पहले खुद विक्की ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वे फिलहाल घर से कम ही बाहर जाते हैं, क्योंकि नहीं पता कि कब घर में जरूरत पड़ जाए, समय बहुत नजदीक है। बता दें कि तकरीबन डेढ़ महीने पहले विक्की कौशल और कैटरीना ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। 

एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें विक्की कौशल प्यार से कैटरीना को संभाल रहे थे। प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के समय भी फैंस ने कपल को खूब सारा आशीर्वाद दिया था। अक्षय कुमार ने तो कपल को बच्चे को दोनों भाषा सिखाने की सलाह दी थी।

उन्होंने कहा कि "कैटरीना और विक्की, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मैं आप दोनों को जानता हूं और यही कहूंगा कि आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। बस बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों सिखाना, हर हर महादेव।" बता दें कि प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही मीडिया में विक्की अकेले ही दिखे। कैटरीना ने अपना पूरा प्रेगनेंसी टाइम घर पर बिताया।

 

Tags: Katrina Kaif , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vicky Kaushal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD