Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने एससीटीआईएमएसटी, तिरुवनंतपुरम के दौरे में 2047 तक विकसित भारत के लिए अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने एएमसीएचएसएस में एससीटीआईएमएसटी के संकाय सदस्यों और स्टार्ट-अप कंपनियों द्वारा विकसित चिकित्सा उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Suresh Gopi, Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology, SCTIMST
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 16:32 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान – एससीटीआईएमएसटी का दौरा किया, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह एकीकृत चिकित्सा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उन्नत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाला अग्रणी संस्थान है।

उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन ने अपने दौरे में तिरुवनंतपुरम स्थित अच्युता मेनन स्वास्थ्य विज्ञान अध्ययन केंद्र - एएमसीएचएसएस में श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान – एससीटीआईएमएसटी के संकाय सदस्यों और स्टार्ट-अप कंपनियों द्वारा विकसित चिकित्सा उपकरणों की एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में चिकित्सा विज्ञान और जैव चिकित्सा प्रौद्योगिकी के संयोजन से इस संस्थान की 40 वर्षों से अधिक राष्ट्र सेवा का उल्लेख किया। उन्होंने संस्थान की भूमिका को एक ऐसे प्रमुख मॉडल के रूप में रेखांकित किया, जिसका अनुकरण भारत के अन्य संस्थान करना चाहते हैं। 

उपराष्ट्रपति ने वैश्विक मान्यता प्राप्त कम लागत के चित्रा हृदय वाल्व, चित्रा रक्त बैग, और तपेदिक की जांच के लिए स्पॉट डायग्नोस्टिक परीक्षण किट सहित अन्य स्वदेशी चिकित्सा उपकरण विकासित करने में संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। श्री राधाकृष्णन ने विकसित भारत @2047 भविष्य योजना के तहत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर भारत की यात्रा में अनुसंधान और नवाचार की भूमिका पर बल देते हुए पेटेंट आवेदनों, डिज़ाइन पंजीकरणों और सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरणों के संस्थान के प्रभावशाली रिकॉर्ड की सराहना की। 

उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वंचित लोगों तक अनुसंधान का लाभ पहुंचाकर समाज के सकारात्मक विकास में सहायक बनें। श्री राधाकृष्णन ने श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान – एससीटीआईएमएसटी के हाल में उद्घाटन किए गए नौ मंजिला प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना – पीएमएसएसवाई ब्लॉक का भी दौरा किया। 

उन्होंने संस्थान के नव-उद्घाटित अस्पताल भवन की सराहना की, जिसमें ऑपरेशन थिएटर, कैथ लैब (हृदय और रक्त वाहिकाओं में रुकावटों या अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए इमेजिंग तकनीकों का उपयोग संबंधी कक्ष), सीटी स्कैनर और अत्याधुनिक आईसीयू सुविधाओं जैसी उच्च-स्तरीय चिकित्सा अवसंरचना शामिल हैं।

इस प्रतिष्ठित संस्थान में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के दौरे में केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर; केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी; केरल सरकार के वित्त मंत्री श्री के. एन. बालागोपाल; एससीटीआईएमएसटी के निदेशक डॉ. संजय बिहारी और संस्थान के कुलपति, निदेशक तथा वैधानिक निकाय के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Suresh Gopi , Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology , SCTIMST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD