Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बिहार चुनाव : योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 'बुलडोजर बाबा-हिंदू हृदय सम्राट जिंदाबाद' के नारे से गूंजा दरभंगा

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दरभंगा , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 16:30 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान भारी जनसमूह उमड़ा। लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने 'योगी योगी', 'जय श्री राम', 'भारत माता की जय', 'मिथिला धाम की जय', 'माता जानकी की जय' और 'हर हर महादेव' के नारे लगाए। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही। लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद और हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। हाथों में कमल निशान और झंडे थामे लाखों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ चलते हुए एनडीए गठबंधन जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। 

लोगों ने मुख्यमंत्री योगी पर फूल बरसाए, वहीं कई स्थानों पर फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक रोड शो में दरभंगा नगर वासियों ने जो उत्साह दिखाया है, खास तौर पर यहां के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने, इसके प्रति मैं आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। 

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सुदृढ़ नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए एनडीए की सरकार फिर से बिहार के अंदर आए, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने संजय को फिर से अपना प्रत्याशी बनाकर आपके बीच में उतारा है। 

लगातार उन्हें आपका आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। फिर एक बार उन्हें अपना आशीर्वाद देकर एनडीए की सरकार बनाने में अपना योगदान दें, इसके लिए मैं आप सभी से अपील करने के लिए आया हूं। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD