Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हेमराज बैरवा ने किया 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 450 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 15:37 IST

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज यहां सिंथेटिक एथलैटिक्स ट्रैक मैदान धर्मशाला में  दीप प्रज्वलित कर हिमाचल स्कूल खेल संगठन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और ध्वजारोहण के साथ हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला को इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से आए बच्चे न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे बल्कि उन्हें इस क्षेत्र की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को भी देखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। केवल किताबी शिक्षा पर्याप्त नहीं होती, बल्कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। यह प्रतियोगिताएं न केवल राज्य स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देते हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिभाओं की पहचान करने में भी सहायक होती हैं।

उन्होंने कहा कि खेल अब जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं और यह आवश्यक है कि स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में खेल गतिविधियों को प्रमुखता दी जाए, ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और शारीरिक रूप से सक्रिय बने रहें। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों से लगभग 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

प्रतियोगिता 4 से 7 नवम्बर 2025 तक चार दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रारंभिक दो दिन लड़कों की स्पर्धाएं तथा अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। स्पर्धाओं में शाॅट पुट, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4×400 मीटर रिले दौड़, हाई जंप, लांग जंप और कुरैश प्रतियोगिता शामिल हैं।

इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, टेक्निकल असिस्टेंट, शिमलाय अजय संब्याल, डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल एजुकेशन जिला चंबाय यशपाल मनकोटिया, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज धर्मशाला (प्रबंधक सचिव) सहित सभी जिलों के एडीपीईओ और जिला खेल प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने खेल भावना, एकता और अनुशासन का संदेश दिया।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD