Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेस्ट क्लस्टर का उद्घाटन किया

असम में ₹635 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, North Eastern Science and Technology Cluster, NEST Cluster, IIT Guwahati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 03 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 13:13 IST

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज आईआईटी गुवाहाटी में पूर्वोत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (नेस्ट) क्लस्टर का उद्घाटन किया और पूरे असम में 635 करोड़ रुपये की परिवर्तनकारी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि और वैज्ञानिक एवं उद्यमियों ने भाग लिया। 

इस अवसर श्री सिंधिया ने असम को “उभरते पूर्वोत्तर की धड़कन” बताया, जहाँ विशाल ब्रह्मपुत्र नदी निरंतरता, साहस और रचनात्मकता के प्रतीक के रूप में बहती है। उन्होंने कहा कि असम, जो लंबे समय से भारत के पूर्वी पुनर्जागरण का प्रवेश द्वार रहा है, अब विकासशील पूर्वोत्तर के नवोन्मेष और संयोजकता के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

असम में 635 करोड़  रूपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला

श्री सिंधिया ने कुल 635 करोड़  रूपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिनका उद्देश्य असम में विकास, कनेक्टिविटी और अवसरों को बढ़ावा देना है जिससे दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में इसकी भूमिका और मजबूत होगी।

प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं:

- 65 नए माध्यमिक विद्यालय भवनों में मूलभूत सुविधाओं का विकास – 455 करोड़ रूपए

- छायागांव-उकिअम सड़क का उन्नयन – 102.69 करोड़ रूपए

- सिलोनीजन-धनसिरी पार घाट पर आरसीसी पुल – 20.59 करोड़ रूपए

- रामफलबिल (कोकराझार) में औद्योगिक एस्टेट का विकास – 14.40 करोड़ रूपए

- लखीबाजार (बक्सा) में औद्योगिक एस्टेट का विकास –18.40 करोड़ रूपए

मानवीय प्रभाव पर जोर देते हुए श्री सिंधिया ने कहा, "रखी गई प्रत्येक ईंट और बनाई गई प्रत्येक कक्षा महत्वाकांक्षा की सेवा में किया गया एक वादा है।"

आईआईटी गुवाहाटी में नेस्ट क्लस्टर: पूर्वोत्तर का नवाचार केंद्र

22.98 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित पूर्वोत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (नेस्ट) क्लस्टर, पूर्वोत्तर के नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र के केंद्र के रूप में कार्य करेगा और स्थानीय ज्ञान को वैश्विक समाधानों में परिवर्तित करेगा। यह चार क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा: बुनियादी नवोन्मेष; सेमीकंडक्टर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई); बांस-आधारित प्रौद्योगिकियाँ; जैव-निम्नीकरणीय प्लास्टिक।

नेस्ट क्लस्टर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के युवा-केंद्रित कार्यक्रमों जैसे एनई-स्पार्क्स और अष्टलक्ष्मी दर्शन का पूरक होगा, जिसके माध्यम से पूरे भारत से 3,200 छात्र पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे, जबकि 800 पूर्वोत्तर छात्र इसरो में वैज्ञानिक अनुभव प्राप्त करने के लिए दौरे करेंगे।

आईआईटी गुवाहाटी में अत्याधुनिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन

आईआईटी गुवाहाटी प्रदर्शनी के अपने दौरे के दौरान, मंत्री महोदय  ने छात्रों और शोधकर्ताओं के साथ बातचीत की, जिन्होंने सुलभ स्वास्थ्य सेवा के लिए 6जी संचार, बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर, बांस ऊतक संवर्धन और निम्न-क्षेत्र एमआरआई प्रणालियों में नवोन्मेष का प्रदर्शन किया।

बायोडिग्रेडेबल पॉलीमर परियोजना की समीक्षा करते हुए श्री सिंधिया ने कहा, " आप इस क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसी का भविष्य है," उन्होंने छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासा और दीर्घकालिक नवोन्मेष की भावना की सराहना की।

समावेशी नवोन्मेष के नेस्ट मिशन पर ध्यान केंद्रित करने के तहत, कामरूप जिले की 30 ग्रामीण महिलाओं को 4.0 इंडस्ट्री तकनीकों का उपयोग करके बायोडिग्रेडेबल खिलौना निर्माण का प्रशिक्षण पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया। अब उन्हें अपने स्वयं के सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए निरंतर सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री महोदय  ने  नेस्ट क्लस्टर प्रतीक चिह्न का अनावरण भी किया। इस प्रतीक चिह्न को दीर्घकालिक खिलौना निर्माण में प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं द्वारा खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो समावेशिता में निहित नवोन्मेष  की भावना और सशक्त नारी शक्ति को दर्शाता है।

मोदी युग में असम का परिवर्तन

श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक उल्लेखनीय परिवर्तन आया है, जो एक भू-आबद्ध क्षेत्र से भू-सम्बन्धित और भविष्य के लिए तैयार राज्य बन गया है।

10 प्रतिशत सकल बजटीय सहायता नीति के माध्यम से इस क्षेत्र में 6.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है, जिससे विकास, उद्यमशीलता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बोगीबील पुल, भूपेन हजारिका सेतु, सेला सुरंग और जोगीघोपा मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं का उल्लेख किया। इन परियोजनाओं ने असम के कनेक्टिविटी परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित किया है।

उन्होंने कहा कि 'एक्ट ईस्ट नीति' ने नए व्यापार क्षेत्र खोले हैं, और बांग्लादेश के लिए नए रेल और सड़क मार्ग के माध्यम से कोलकाता और अगरतला के बीच यात्रा का समय 31 घंटे से घटकर मात्र 10 घंटे रह गया है।

मंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दारंग में शुरू की गई 6,500 करोड़ रुपये और असम में 18,530 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी उल्लेख किया, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और उद्योग में समग्र विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

विकासशील पूर्वोत्तर के लिए एक नई सुबह

श्री सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर, जिसे कभी हाशिये पर समझा जाता था, अब भारत की समृद्धि का पूर्वी द्वार बन गया है। उन्होंने असम के "क्षोभे क्षोकोलोर लोई थोका क्षोमाज"-एक ऐसा समाज जो सभी को एक साथ लेकर चलता है के सिद्धांत की सराहना की और कहा कि आज शुरू की गई प्रत्येक परियोजना इस एकता को और मजबूत करेगी।

माँ कामाख्या की कृपा का आह्वान करते हुए, श्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि असम शिक्षा, नवोन्मेष और उद्यम के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुँचने के लिए पूर्वोत्तर के अभियान का नेतृत्व करता रहेगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , North Eastern Science and Technology Cluster , NEST Cluster , IIT Guwahati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD