Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में क्यों शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार? चिराग पासवान ने किया क्लियर

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 03 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 18:24 IST

पटना में 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गैरहाजिरी पर राजद नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि एनडीए नीतीश कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने वाला नहीं है, इसीलिए वे पीएम मोदी के रोड शो में नहीं थे। 

इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्थिति स्पष्ट की। चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह एनडीए की सोची-समझी रणनीति है। चुनाव में समय कम है और हम जिम्मेदारियां बांटकर एक-दूसरे के प्रति प्रचार कर रहे हैं। राजद नेताओं के सवाल उठाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग समझ नहीं पाते। 

नीतीश कुमार अलग जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दीपावली और फिर छठ पर्व आया। छठ पूजा में चार दिन न के बराबर प्रचार हुआ और प्रकृति ने भी इन दिनों साथ नहीं दिया। भारी बारिश और मौसम खराब होने के कारण दो दिन बर्बाद हो गए। हमें जितना समय मिला है, उसमें हम जनता के बीच जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड से चुनावी सभाओं में पहुंच रहे हैं। चिराग ने पूछा कि महागठबंधन के लोग बताएं कि उनके कौन से नेता रोड से गए। तेजस्वी यादव भी बताएं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि एनडीए में शामिल सभी दल एक मंच पर हों। हम सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी बांटी है। 

सोची-समझी रणनीति के तहत एनडीए काम कर रही है। हम लोगों ने चुनाव प्रचार के लिए तय किया था कि बिहार की पहली सभा में एक साथ एक मंच पर आएंगे। चुनावी अभियान के आखिरी फेज में सभी दल फिर एक साथ एक मंच पर आएंगे। इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है?

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजद नेताओं के बयान पर उन्होंने कहा कि राजद के लोग हार से इतने निराश हो गए हैं कि पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम मोदी का बार-बार बिहार आना हमारे लिए गर्व की बात है। तेजस्वी यादव और उनके नेताओं को खुश होना चाहिए। 

महागठबंधन के लोग बताएं कि इससे पहले बिहार और यहां के लोगों के लिए कौन सा पीएम बार-बार आता था। पीएम मोदी ही बार-बार बिहार के लोगों के लिए आ रहे हैं, उन्हें खुश होना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति करने के चक्कर में तेजस्वी यादव बिहार के लोगों की भावनाओं को भूल गए हैं।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD