Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सेखों आईएएफ मैराथन 2025 में लॉन्च हुई सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल की वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddharth, Jimmy Shergill, Operation Safed Sagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:26 IST

भारतीय वायु सेना की बहादुरी और देशभक्ति की कहानियां हमेशा लोगों के दिलों को छूती हैं। इन कहानियों में न केवल साहस और वीरता की झलक होती है, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि देश की सेवा और सुरक्षा के लिए कितने संघर्ष और समर्पण की जरूरत होती है। 

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए, नेटफ्लिक्स ने अपनी नई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' पेश की है। यह सीरीज कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित है और इसे भारतीय दर्शकों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

'ऑपरेशन सफेद सागर' को पहली बार लोगों के सामने सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन 2025 में पेश किया गया। यह मैराथन भारतीय वायु सेना के सम्मान में आयोजित किया गया था और इस कार्यक्रम के माध्यम से फिल्म को लॉन्च करना एक उपयुक्त कदम माना गया। 

इस मौके पर प्रमुख अभिनेता सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म को दर्शकों के सामने पेश किया। फिल्म का उद्देश्य केवल युद्ध के दृश्यों को दिखाना नहीं है, बल्कि यह पायलटों की मेहनत, साहस और देशभक्ति को भी उजागर करती है।

इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ, जिसमें वायु सेना के अधिकारी, पूर्व सैनिक, मीडिया के सदस्य और हजारों सामान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, जो वायु सेना के प्रमुख हैं, भी मौजूद थे। 

उन्होंने मैराथन में लोगों की बड़ी संख्या को देखकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मुझे दिल्ली में इस मैराथन में 12,000 लोगों की भागीदारी देखकर बहुत खुशी हुई, जो 46 स्थानों पर एक साथ आयोजित की गई थी। मैं नेटफ्लिक्स को 'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज लॉन्च करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। 

यह भारतीय वायु सेना की कारगिल युद्ध पर विजय प्राप्त का परिचय देती है।" फिल्म को मैचबॉक्स शॉट्स और फील-गुड फिल्म्स ने मिलकर तैयार किया है, और इसे भारतीय वायु सेना के सहयोग से बनाया गया है। यह कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वायु सेना के पायलट अपनी सीमाओं से परे जाकर एक बहादुर और खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं। 

फिल्म में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्णव भसीन जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने इस अवसर पर कहा कि यह कहानी सिर्फ युद्ध के दृश्यों तक सीमित नहीं है। 

इसमें दोस्ती, साहस और देशभक्ति को भी दिखाया गया है। यह उन लोगों की कहानी है जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए अपनी सीमाओं से परे मेहनत की और अपने जीवन को खतरे में डाल दिया। उन्होंने भारतीय वायु सेना का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस सीरीज के निर्माण में सहयोग और विश्वास दिया।

'ऑपरेशन सफेद सागर' की शूटिंग मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना के ऑपरेशनल बेस पर की गई है। इसके माध्यम से दर्शकों को न केवल युद्ध के दृश्यों का अनुभव मिलेगा, बल्कि वे पायलटों की मेहनत और उनकी जिंदगी की चुनौतियों को भी समझ पाएंगे। यह वेब सीरीज 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddharth , Jimmy Shergill , Operation Safed Sagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD