Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

छठी मैया का अपमान करने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Chirag Paswan, Lok Janshakti Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिमरी बख्तियारपुर , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:21 IST

बिहार में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में प्रदेश के सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा छठ महापर्व को लेकर दिए गए विवादित बयान को 'मूर्खतापूर्ण' बताते हुए कहा कि बिहार की जनता छठी मैया का अपमान करने वाले को कभी माफ नहीं करेगी।

फडणवीस ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ऐसे मूर्खतापूर्ण बयान देते रहते हैं और इसी वजह से उनकी पार्टी को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है, बल्कि छठी मैया का भी अपमान किया है। बिहार की जनता आस्था का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और छठी मैया का अपमान करने वाले को जवाब जरूर देगी।

सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह एनडीए के साथ है और आगामी चुनाव में एक बार फिर विकास के पक्ष में मतदान करेगी। फडणवीस ने कहा कि बिहार में वास्तव में विकास हुआ है। पिछले पांच वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और अब हम 'विकसित बिहार' की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के राज्य दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि यह लोकतंत्र है, कोई भी कहीं भी जा सकता है। लेकिन, बिहार की जनता उनकी बातों में नहीं आने वाली। जनता पहले ही तय कर चुकी है कि वह किसे वोट देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। 

उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया, बिहार को भी पीछे धकेलने की कोशिश की। अब यह पूरा महागठबंधन बिहार का विकास नहीं कर सकता, केवल एनडीए ही राज्य को विकास के पथ पर ले जा सकता है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Chirag Paswan , Lok Janshakti Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD