Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

एस.सी. कमीशन जनवरी 2026 से स्थापित करेगा वर्चुअल कोर्ट: जसवीर सिंह गढ़ी

कमीशन के प्रयासों से पुलिस विभाग ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 09:43 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 से आयोग की कार्यवाही वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज यहां दी। वह पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की 27वीं फुल कमीशन बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों से विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए लोग लंबा सफर तय कर चंडीगढ़ आते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों का काफी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारी आपसी तालमेल से वर्चुअल कोर्ट रूम स्थापित करने के प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एस.सी. कमीशन का नया कोर्ट रूम पंजाब सिविल सचिवालय की चौथी मंज़िल पर तैयार किया जा रहा है, जो नवंबर तक पूरा होकर कार्यशील हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग के प्रयासों से पंजाब राज्य के हर ज़िले में एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 

वहीं राज्य स्तर पर डी.आई.जी. स्तर के अधिकारी श्री नवीन सैनी, डी.जी.पी. क्राइम और आयोग के नोडल अधिकारी ए.आई.जी. सुरिंदरजीत कौर को नियुक्त किया गया है। जबकि विशेष डी.जी.पी. श्री नरेश अरोड़ा, चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी के साथ मिलकर आयोग और पुलिस विभाग के तालमेल को और मज़बूत करेंगे।

उन्होंने बताया कि आज की बैठक में पुलिस, स्थानीय निकाय, सामाजिक न्याय और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट ली गई। इसके अलावा आयोग की 26वीं बैठक के दौरान पुलिस विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसार विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने, भूरीवाले गुरगद्दी (गरीब दासी परंपरा) संप्रदाय के धाम श्री रकबा साहिब (लुधियाना) और श्री झांडियां धाम (रोपड़) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह प्राप्त भूमि श्री खुरालगढ़ साहिब के तप-स्थान और चरणछोह गंगा में सुरक्षा के लिए गार्ड नियुक्त करने संबंधी और आयोग के सदस्य को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिये आयोग के हुक्त संबंधी की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली गई।

श्री गढ़ी ने बताया कि इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से बठिंडा, फाज़िल्का, मलेरकोटला, पठानकोट और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में अंबेडकर भवन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने, वर्ष 2017 से 2019 की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के 40 प्रतिशत हिस्से के लंबित फंड संबंधित कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों को दिलाने के लिये और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के 60 प्रतिशत केंद्रीय हिस्से 2017-2020 का 1550 करोड़ रुपये का हिस्सा केंद्र सरकार से पैरवी करके हल करवाने और ड्यूटी के दौरान मृत होने वाले सफाई कर्मचारियों के परिवारों को तरस के आधार पर नौकरी देने संबंधी लंबित केसों के शीघ्र निपटारे पर भी जानकारी ली गई।

आज की बैठक में आयोग के सदस्य रूपिंदर सिंह सीतल, गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली, गुलज़ार सिंह बोबी, पंजाब पुलिस के स्पेशल डी.जी.पी. श्री नरेश अरोड़ा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की निदेशक श्रीमती विंमी भुल्लर, स्थानीय निकाय विभाग के प्रतिनिधि, आयोग की सदस्य सचिव डॉ. नयन जस्सल, डी.आई.जी. नवीन सैनी, ए.आई.जी. सुरिंदरजीत कौर और पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD