Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सत्ता की चाबी अगर निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ आई तो नहीं होंगी राहें आसान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)

धर्मशाला , 18 Nov 2012

Last updated on: Nov 18, 2012, 00:00 IST

अगली सरकार की सत्ता की चाबी अगर निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ आई तो भाजपा.कांग्रेस दोनों ही दलों को आसमान के तारे देखने पड़ सकते हैं। लटके विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच निर्दलीय प्रत्याशियों की हो रही अलग.अलग बैठकें हडक़ंप मचाने वाली हैं। दोनों ही दलों के बागियों ने सियासी दलों को सशर्त समर्थन देने की गोपनीय रणनीति बनाई है। इसके तहत मुख्यमंत्री भी उनकी मर्जी का होगा और उपमुख्यमंत्री निर्दलीय उम्मीदवारों में से होगा। इसके अलावा सभी निर्दलीय पसंदीदा मंत्री पद लेंगे। रोचक है कि सभी बागी प्रत्याशी इस रणनीति के तहत एकजुट हो गए हैं।  भाजपा के बागी उम्मीदवारों में सुजानपुर से राजेंद्र राणाए नूरपुर से राकेश पठानियाए कांगड़ा से पवन काजलए भटियात से भूपिंद्र चौहानए जवाली से संजय गुलेरियाए सुंदरनगर से रूप सिंह ठाकुरए इंदौरा से मनोहर धीमानए जयसिंहपुर से रवि धीमान तथा फतेहपुर से सुधा सुशांत को सशक्त उम्मीदवार आंका गया है। अनुमान है कि इनमें से कुछेक बागी जीत की क्षमता रखते हैं और कइयों में जीत.हार के समीकरण बिगाडऩे का माद्दा है। पुख्ता सूचना के अनुसार भाजपा के बागी नेताओं ने अलग.अलग बैठकें करके अपनी आगामी रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत इन्होंने योजना बनाई है कि अगली सरकार संभवतरू निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से ही बनेगी। ऐसी नौबत आने पर भाजपा का अगला मुख्यमंत्री  इनकी पसंद का ही होगा। एकजुट हुए उक्त बागी नेताओं ने यह प्लानिंग भी की है कि प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री पद भी इन्हीं निर्दलीय उम्मीदवारों में से लिया जाएगा। अन्य जीतने वाले निर्दलीय विधायकों को उनकी पसंद के विभागों के मंत्री पद दिलवाए जाएंगे। भाजपा के अलावा कांग्रेस के भी बागी कांगड़ा तथा कुल्लू में हडक़ंप मचाए हुए हैं। कुल्लू जिला  के मनाली से धर्मवीर धामीए ईश्वर दास तथा लता ठाकुर को दमदार उम्मीदवार आंका गया है। उक्त प्रत्याशी भी जीत की क्षमता या समीकरण बिगाडऩे का माद्दा रखते हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला के देहरा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे योगराज ने भी भाजपा.कांग्रेस के चुनावी नतीजे प्रभावित करने का स्पष्ट संकेत दिया है। सूचना के अनुसार कांग्रेस के बागी नेता भी सशर्त समर्थन देने की रणनीति बना चुके हैं।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD