Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विधानसभा क्षेत्र चम्बा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध : नीरज नैय्यर

विधायक ने अप्पर भुईं एवं गागला नाला से कुपाहड़ी संपर्क सड़क मार्ग का किया भूमिपूजन

Neeraj Nayar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 12:30 IST

विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत बसौदन के अंतर्गत अपर भुईं तथा ग्राम पंचायत पिंजोह के अंतर्गत गागला नाला से कुपाहड़ी संपर्क सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित किये जाएगें।

विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत ग्राम पंचायत बसौदन के अंतर्गत अप्पर भुईं के लिए लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर 43 लाख 75 हजार रुपये, जबकि ग्राम पंचायत पिंजोह के अंतर्गत गागला नाला से कुपाहड़ी तक ढाई किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के लिए 72 लाख 23 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव होता है जब वह क्षेत्र अच्छी सड़क सुविधा से जुड़ा हो। 

उन्होंने कहा कि भूमिदान एक महादान है किसी भी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना तभी संभव होता है जब स्थानीय लोग सहयोग की भावना से भूमि दान करते हैं। उन्होंने सड़क निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चम्बा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वे पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक सड़क परियोजनाएं अनुमोदन हेतु केंद्र सरकार को भेजी गई हैं।

विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला लघु सचिवालय के निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम के लिए 11 करोड़ रुपये, हिलपोर्ट के लिए 13 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत हरीपुर, सरोल और राजपुरा में मल निकासी प्रणाली के लिए 20 करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित बनाया जा रहा है ताकि किसी को भी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस दौरान विधायक ने रठियार नाले पर पुल निर्माण की लोगों की मांग को स्वीकार कर निर्माण कार्य का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याएं भी सुनीं, जिनमें से अनेकों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया।

इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, प्रधान ग्राम पंचायत पिंजोह रक्षा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अजय कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण शैलेश राणा सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

 

Tags: Neeraj Nayar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD