Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

टीबी मरीज के निकटजन संक्रमित है या नहीं, ये चेस्ट एक्स-रे से पता करना नाकाफी : द लैंसेट

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 15:07 IST

जर्नल द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, लक्षणों के आधार पर आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चेस्ट एक्स-रे, संक्रमित मरीज के परिजनों में एसिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षणों वाले) ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए काफी नहीं हैं।

साउथ अफ्रीका की केप टाउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तीन दक्षिण अफ्रीकी समुदायों में पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (फेफड़े का क्षयरोग) मरीजों के 979 नजदीकी रिश्तेदारों की यूनिवर्सल स्प्यूटम माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्टिंग (बलगम जांच) के साथ सिस्टमैटिक स्क्रीनिंग (क्रमबद्ध तरीके से परीक्षण) की।

उन्होंने माइक्रोबायोलॉजिकल रेफरेंस स्टैंडर्ड के मुकाबले ट्यूबरकुलोसिस के लक्षण (किसी भी अवधि के) और चेस्ट रेडियोग्राफ (एक्टिव ट्यूबरकुलोसिस का संकेत देने वाली कोई भी असामान्यता) स्क्रीनिंग तरीकों की तुलना की। टीम ने 5.2 प्रतिशत परिजनों में पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस की पुष्टि की, और इनमें से 82.4 प्रतिशत में कोई लक्षण नहीं दिखे। 

चिंता की बात यह है कि चेस्ट रेडियोग्राफ 40 प्रतिशत मामलों का पता नहीं लगा पाए। यूनिवर्सिटी में साउथ अफ्रीकन ट्यूबरकुलोसिस वैक्सीन इनिशिएटिव (सामान्य भाषा में क्षय रोग के खिलाफ टीकाकरण पहल) के प्रमुख लेखक डॉ. साइमन सी. मेंडेलसोहन ने कहा, "ट्यूबरकुलोसिस से कन्फर्म 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखे; चेस्ट रेडियोग्राफ स्क्रीनिंग इनमें से 40 प्रतिशत से ज्यादा मामलों का पता नहीं लगा पाई।"

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में ट्यूबरकुलोसिस वाले अनुमानित 10.8 मिलियन लोगों में से लगभग 2.7 मिलियन (25 प्रतिशत) का निदान या इलाज नहीं हो पाया। हालांकि इन तथाकथित लापता लाखों लोगों को ढूंढना और उनका इलाज करना महत्वपूर्ण है, चुनौती यह है कि इनमें से अधिकांश में कोई लक्षण पाए ही नहीं जाते हैं।

टीम ने पेपर में कहा, "कम्युनिटी प्रिवेलेंस सर्वे (एक निश्चित आबादी में किया गया सर्वेक्षण) में पाए गए सभी ट्यूबरकुलोसिस में से आधे से ज्यादा को एसिम्प्टोमैटिक (कोई लक्षण नहीं दिखे) के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो ऐसे लोगों में होता है जिन्हें खांसी, बुखार, रात में पसीना आना और वजन कम होने जैसे ट्यूबरकुलोसिस के विशिष्ट लक्षण नहीं होते हैं, या वे उन्हें पहचानते या रिपोर्ट नहीं करते हैं।"

इस स्टडी में, परिजनों में एसिम्प्टोमैटिक ट्यूबरकुलोसिस में लो बैक्टीरियल लोड (जीवाणुओं की बहुत कम मात्रा) था और यह कम सीरम सी-रिएक्टिव प्रोटीन कंसंट्रेशन से भी जुड़ा था जो स्वस्थ लोगों से अलग नहीं था। हालांकि, ये क्लिनिक आने वाले लोगों के एक तुलनात्मक समूह में सिम्प्टोमैटिक ट्यूबरकुलोसिस से अलग थे।

एसिम्प्टोमैटिक ट्यूबरकुलोसिस के लिए चेस्ट रेडियोग्राफ स्क्रीनिंग की सेंसिटिविटी केवल 56.1 प्रतिशत थी; सभी ट्यूबरकुलोसिस के लिए संयुक्त लक्षण और चेस्ट रेडियोग्राफ स्क्रीनिंग की सेंसिटिविटी थोड़ी ज्यादा 64.0 प्रतिशत थी। मेंडेलसोहन ने कहा, "हाउसहोल्ड कॉन्टैक्ट्स से मिले हमारे नतीजों से पता चलता है कि लक्षणों और चेस्ट रेडियोग्राफ पर आधारित तरीके कम्युनिटी ट्यूबरकुलोसिस स्क्रीनिंग के लिए काफी नहीं हैं।"

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD