Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी

एचपी शिवा परियोजना के दूसरे चरण की समीक्षा बैठक आयोजित

Jagat Singh Negi, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 13:13 IST

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां एचपी शिवा परियोजना के दूसरे चरण के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र और क्लस्टर चयन के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण में लगभग 3083 हेक्टेयर क्षेत्र को अंतिम रूप दिया गया है और इस पर कार्य जारी है।

दूसरे चरण के लिए 7 जिलों में लगभग 3000 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया जाना है, जिसमें से 2414 हेक्टेयर क्षेत्र का मूल्यांकन किया जा रहा है और लगभग 586 हेक्टेयर क्षेत्र की कमी पाई गई है। जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को 10 जून से पहले 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान कर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत करवाया गया कि कांगड़ा में 365 हेक्टेयर, बिलासपुर में 297 हेक्टेयर, हमीरपुर में 532 हेक्टेयर, मंडी में 655 हेक्टेयर, सिरमौर में 187 हेक्टेयर, सोलन में 132 हेक्टेयर और ऊना में 244 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान कर ली गई है। बैठक में निदेशक बागवानी डॉ. सतीश शर्मा, एचपी शिवा परियोजना के निदेशक डॉ. देविंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक वीपी बैंस, संयुक्त निदेशक कमलशील और सात जिलों के उपनिदेशक  उपस्थित थे।

हमीरपुर और कांगड़ा जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की

इससे पहले, बागवानी मंत्री ने हमीरपुर जिले में लगभग 510 हेक्टेयर क्षेत्र में 67 क्लस्टर और कांगड़ा जिले में लगभग 781 हेक्टेयर क्षेत्र में 81 क्लस्टर की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सिविल कार्यों की स्थिति, कार्य के दौरान पेश आ रही चुनौतियों, गुणवत्ता और विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बागवानी मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन में होने वाली देरी पर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को परियोजना की गतिविधियों की दैनिक आधार पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की चूक पर कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ पेनल्टी भी लगाई जाए।

जगत सिंह नेगी ने जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड को परियोजना स्थल पर पानी और बिजली की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बागवानी मंत्री ने कहा कि 15 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर अनुबंध रद्द कर दिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता नहीं होने पर संबंधित फर्मों के साथ-साथ देख-रेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में निदेशक बागवानी डॉ. सतीश शर्मा, एचपी शिवा परियोजना के निदेशक डॉ. देविंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता, हमीरपुर के उप-निदेशक बागवानी, सिरमौर के उप-निदेशक बागवानी और बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD