Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजा वड़िंग का अफीम-भुक्की वाला बयान 'कमजोर मानसिकता' की निशानी, एक नशे का बदल दूसरा नशा नहीं हो सकता: नील गर्ग

सत्ता में रहते हुए कांग्रेस नशा खत्म नहीं कर सकी, अब अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए वड़िंग ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं: गर्ग

 Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 22:23 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा नशों के विकल्प के तौर पर अफीम या भुक्की की खेती की वकालत करने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की 'कमजोर मानसिकता' की निशानी करार दिया है।एक बयान में नील गर्ग ने कहा कि एक नशे का बदल कभी भी दूसरा नशा नहीं हो सकता। राजा वड़िंग का यह बयान कांग्रेस की उसी पुरानी मानसिकता का सबूत है, जिस कारण वह पंजाब में से नशों को खत्म करने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। 

उन्होंने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 2017 में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र गुटका साहिब की कसम उठाकर चार हफ्तों में नशे खत्म करने का वादा किया था, लेकिन पांच साल सरकार चलाने के बावजूद वह अपना वादा पूरा नहीं कर सके। 'आप' प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा, "क्योंकि कांग्रेस खुद नशे खत्म नहीं कर सकी, इसलिए अब राजा वड़िंग जैसे नेताओं को लगता है कि नशा खत्म ही नहीं हो सकता।"

नील गर्ग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली 'आप' सरकार की नशों के खिलाफ जारी जंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि मान सरकार ने नशों के खिलाफ एक योजनाबद्ध तरीके से 'युद्ध' छेड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार तीन मोर्चों पर एक ही समय काम कर रही है। पहला, सरकार ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए नशों की सप्लाई चेन को लगभग पूरी तरह तोड़ दिया है।

दूसरे मोर्चे पर, सरकार नशों की 'फ्यूचर डिमांड' (भविष्य की मांग) को खत्म करने के लिए काम कर रही है। इसके तहत पंचायतों, क्लबों, स्कूलों और कॉलेजों के सहयोग से बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान और सेमिनार करवाए जा रहे हैं, जिसमें लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।तीसरे मोर्चे के बारे में बात करते हुए गर्ग ने कहा कि सरकार ने राज्य भर में नशा छुड़ाऊ केंद्रों को अपग्रेड किया है, ताकि जो नौजवान नशों के आदी हो चुके हैं, उनका सही इलाज करके उन्हें नशे की दलदल में से निकाला जा सके और दोबारा खेलों, रोजगार, शिक्षा और अच्छी सेहत की ओर मोड़कर मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

नील गर्ग ने दावा किया कि जब सरकार इन तीनों मोर्चों पर ईमानदारी से काम करती है तो नशे यकीनन खत्म होते हैं, और पंजाब में यह अब दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास इस बात का गवाह है कि अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशों के दरिया बहने शुरू हुए थे, लेकिन इन्हें खत्म करने का ऐतिहासिक काम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार कर रही है।

 

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD