Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

कुछ खास दिनों में बढ़ जाती है आत्महत्या की प्रवृत्ति : स्टडी

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:14 IST

अमेरिका में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ने को लेकर रिसर्च किया गया। हाल ही में इस स्टडी के नतीजे सामने आए तो पता चला कि सीजनल एलर्जी से आत्महत्या का खतरा बढ़ सकता है। यूएस के सीडीसी (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) के अनुसार, करीब 81 मिलियन अमेरिकी - यानी लगभग चार में से एक वयस्क और पांच में से एक बच्चा - हर साल मौसमी एलर्जी से जूझता है। 

इसे और अच्छे से समझने के लिए, वेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने 2006 से 2018 तक 34 अमेरिकी मेट्रो स्थलों से रोजाना परागकण इकट्ठे (डेली पॉलिन काउंट) कर आत्महत्या संबंधी आकंड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने स्टडी में खोज निकाला वह चौंकाने वाला था। 

पॉलिन के बढ़ते लेवल के साथ ही आत्महत्या दर भी बढ़ती पाई गई। कम या जिस दिन परागकण न के बराबर थे और उसकी तुलना में मध्यम मात्रा (एकत्रित किए गए पॉलिन) वाले दिनों में आत्महत्या दर 5.5 फीसदी बढ़ गई। इस स्टडी को लीड करने वाली शूशान दानागौलियन ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "सबसे ज्यादा पॉलिन लेवल पर, हमने सुसाइड में 7.4 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी।"

उन्होंने आगे कहा, "जो बात ज्यादा चिंताजनक है, वह यह है कि जिन लोगों को पहले से कोई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या थी या जिनका इलाज चल रहा था, उनमें हाई-पॉलिन वाले दिनों में आत्महत्या की प्रवृत्ति और बढ़ गई। ये दर 8.6 फीसदी तक पहुंच गई।"

अमेरिका में 2007 और 2018 के बीच आत्महत्या दर 37 फीसदी बढ़ी है। सिर्फ 2023 में ही 15 लाख से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। 49,000 से ज्यादा अमेरिकियों ने अपनी जान ले ली और इस तरह आत्महत्या देश भर में मौत का 11वां सबसे बड़ा कारण बन गया।

हालांकि आंखों में खुजली, नाक बहना और खांसी जैसे लक्षण मामूली लग सकते हैं, लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि मौसम के साथ होने वाली एलर्जी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नींद खराब होती है, ध्यान भटकता है जिससे अक्सर मूड खराब हो जाता है । ये सभी सुसाइड के लिए जाने-माने रिस्क फैक्टर हैं।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD