Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छठ एक अलग अनुभूति है, ऐसा अनुभव आपको किसी पूजा में नहीं होगा : अक्षरा सिंह

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:00 IST

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रत रखा। वह पटना के प्रसिद्ध दीघा घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैं देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। 

इस जैसा अनुभव आपको किसी पूजा में नहीं होगा। मैं कल तक इसे देखती आई थी, लेकिन आज मैं इसे स्वयं अनुभव कर रही हूं और यह पूरी तरह से अलग महसूस हो रहा है। यह एक अलग अनुभूति है, मैं बहुत भाव विभोर हूं।” इस दौरान अक्षरा सिंह ने छठ के गीत भी गाए। 

वह लाल रंग की साड़ी पहने बहुत ही सुंदर दिख रही थीं। अक्षरा सिंह पहली बार छठ पूजा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की छठ पूजा करते हुए तस्वीरें छाई हुई हैं। बहुत से लोग इन्हें देखकर खुश हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बिना शादी किए कैसे यह व्रत कर सकती हैं।

छठ पर्व से पहले अक्षरा सिंह ने प्रशंसकों को तोहफा देते हुए अपना नया छठ गीत 'केलवा के पात' रिलीज किया। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर गाने की रिलीज की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "छठ मइया के आशीर्वाद से ‘केलवा के पात’ अब आपके लिए उपलब्ध है।"

गाने को खुद अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने गाया है और इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गीत यूट्यूब, स्पॉटिफाई, गाना और जियोसावन सहित सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस छठ गीत का वीडियो बेहद आकर्षक है। 

इसमें अक्षरा छठ व्रत की कठिन तपस्या को बड़े ही मनोरंजक और सरल अंदाज में प्रस्तुत कर रही हैं। वीडियो में सूर्यास्त और सूर्योदय के सीन, नदी का किनारा और व्रतियों की भक्ति भावना को खूबसूरती से दर्शाया गया है। छठ पूजा के उत्सव को इसमें अच्छे से दर्शाया गया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD