Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित पुस्तक माननीय मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को की भेंट

Justice Sheel Nagu, Harpreet Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 11:57 IST

पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने आज नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित अपनी चित्रकला संग्रह पुस्तक “गुरु तेग़ बहादुर साहिब की अध्यात्मिक यात्रा” उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के मुख्य न्यायाधीश के चैंबर में माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति शील नागू को भेंट की। यह कलात्मक रचना श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के आगामी 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित है और इसमें गुरु साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त धार्मिक स्थलों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

“गुरु तेग़ बहादुर साहिब की अध्यात्मिक यात्रा” पुस्तक में गुरु साहिब की यात्राओं, आध्यात्मिक शिक्षाओं और महान शहादत को चित्रों के रूप में प्रस्तुत किया गया है। तस्वीरों और संक्षिप्त ऐतिहासिक विवरण के कलात्मक संयोजन के माध्यम से यह पुस्तक गुरु साहिब के विश्व-भाईचारे, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को लोगों तक पहुँचाती है। लेखक हरप्रीत संधू ने इन पवित्र स्थलों के सार को बहुत ही बारीकी से उकेरा है और सिख विरासत तथा इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाते हुए पाठकों के लिए एक आध्यात्मिक और कलात्मक यात्रा तैयार की है। 

नौवें सिख गुरु साहिब की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि के रूप में पुस्तकों का एक सेट उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की लाइब्रेरी को भेंट किया गया।माननीय मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, श्री न्यायमूर्ति शील नागू ने पुस्तक की सराहना करते हुए गुरु तेग़ बहादुर जी की पवित्र यात्रा को कलात्मक रूप में अभिव्यक्त करने के लिए राज्य सूचना आयुक्त श्री हरप्रीत संधू के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नौवें सिख गुरु साहिब -जो वीरता और सत्य के प्रतीक हैं- की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने तथा इसे विश्वभर के लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। मुख्य न्यायाधीश ने इस पहल के शैक्षिक और सांस्कृतिक महत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी कलात्मक रचनाएँ विभिन्न समुदायों को भारत की आध्यात्मिक और नैतिक धार्मिक विरासत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं।

 

Tags: Justice Sheel Nagu , Harpreet Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD