Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमित शाह ने आज मुंबई में 'इंडिया मैरीटाइम वीक - 2025' का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मैरीटाइम विज़न, सुरक्षा, स्थिरता और आत्मनिर्भरता के तीन स्तंभों पर आधारित है

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Sarbananda Sonowal, Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Devendra Fadnavis, Mohan Charan Majhi, Pramod Sawant, Eknath Shinde, Shantanu Thakur, India Maritime Week 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 17:56 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में India Maritime Week - 2025' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजित पवार और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुंबई में विश्व प्रसिद्ध Gateway of India है। उन्होंने कहा कि यह पल India इंडिया का Maritime Moment है जो Gateway of India को Gateway of World में बदल रहा है। पिछले एक दशक में Maritime Summits ने यह सिद्ध कर दिया है कि Maritime Economy में हमने जो गहरे संरचनात्मक सुधार (structural reforms) किए हैं उनके आधार पर भारत अब एक उभरती हुई सशक्त ताकत बनकर वश्व के Maritime नक्शे पर पूरे दमखम के साथ खड़ा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि भारत की Maritime Strength और Strategic Location इस बात से पता चलती है कि हमारा समुद्र तट (coastline) 11 हज़ार किलोमीटर से भी अधिक लंबी है। 13 तटीय राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ GDP में लगभग 60 प्रतिशत योगदान हमारे Maritime राज्यों का है। 

उन्होंने कहा कि 23.7 लाख वर्ग किलोमीटर का Exclusive Economic Zone (EEZ) दुनियाभर के निवेशकों और मैन्युफैक्चर्रस को आकर्षित करता है और लगभग 800 million की आबादी इन Maritime States में बसती है। श्री शाह ने कहा कि Indian Ocean Region (IOR) के 38 देश Global Exports में लगभग 12 प्रतिशत का योगदान देते हैं। 

हम इस पूरी क्षमता को इस समिट के माध्यम से विश्व के निवेशकों और Maritime Industry के champions के सामने खुला रख रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत अपनी Maritime Position, Democratic Stability और Naval क्षमता के बल पर Indo-Pacific और Global South के बीच एक सेतु की भूमिका निभा रहा है जो विकास, सुरक्षा और पर्यावरण को गति दे रहा है। 

भारत का Maritime इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज नए Maritime इतिहास को रचने के लिए तैयार खड़ा है। आज इस सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि उपस्थित हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि भारत की समुद्री परंपरा आज भी Global Partnership और Regional Stability का केन्द्र बिंदु है।

श्री अमित शाह ने कहा कि Indian Maritime Week, Indo-Pacific क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित Maritime Dialogue Platform बनकर उभरा है। 2025 की यह समिट 2047 तक मैरीटाइम इंडस्ट्री में भारत का ऊंचा स्थान सुनिश्चित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत बड़ा योगदान देगी। 

उन्होंने कहा इस वर्ष के संस्करण में 100 से अधिक देशों से 350 से अधिक स्पीकर, 500 से अधिक कंपनियां और 1 लाख से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता होने वाली है। साथ ही यहां 10 लाख करोड़ के निवेश के अवसरों का भी सृजन होगा। गृह मंत्री ने कहा कि भारत प्रतिस्पर्धा में नही बल्कि परस्पर सहयोग पर विश्वास करता है। 

हम परस्पर सहयोग के माध्यम से पूरे देश की मैरीटाइम इंडस्ट्री को विश्व की मैरीटाइम इंडस्ट्री के साथ जोड़ने के लिए पूरा रोडमैप बना चुके हैँ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मैरीटाइम विज़न, सुरक्षा, स्थिरता और आत्मनिर्भरता के तीन स्तंभों पर आधारित है। 

मैरीटाइम इंडिया विज़न 2013 के साथ हमने सागरमाला, ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन मैरीटाइम विज़न जैसी पहल के साथ ही हमने यह लक्ष्य रखा है कि दुनिया की शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री में भारत शीर्ष 5 देशों में शामिल होगा। नए मेगा और डीप ड्राफ्ट पोर्ट्स का निर्माण भी हम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पोर्ट हैंडलिंग में 10 हज़ार मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष का लक्ष्य रखा है और पोर्ट ट्रांस्पोर्ट को पूरी तरह डिजिटाइज़ कर लिया गया है। इसके साथ ही, भारत, इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरीडोर, ईस्टर्न मैरीटाइम कॉरीडोर, नॉर्थ साउथ ट्रांस्पोर्ट कॉरीडोर जैसे कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स के साथ भी जुड़ चुका है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत के समुद्री क्षेत्र को राष्ट्रीय शक्ति, रीजनल स्टेबिलिटी और ग्लोबल प्रॉस्पेरिटी के रूप में परिभाषित किया है और इन तीनों लक्ष्यों को सिद्ध करने के लिये हमने कई पहल की हैं। आज दुनिया का दो तिहाई व्यापार इंडो पैसीफिक समुद्री मार्ग से होता है और भारत का 90 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्ग से होता है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की मैरीटाइम पॉलिसी अब विकसित होकर MAHASAGAR (Mutual And Holistic Advancement for Security And Growth Across Regions) भारत के बढ़ते ग्लोबल फुटप्रिंट्स का प्रतीक बन चुकी है। श्री शाह ने कहा कि सागर से महासागर का प्रधानमंत्री मोदी जी का विज़न हमें 2047 तक भारत को इस क्षेत्र में गलोबल लीडर बनाने के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ाएगा। 

इसके लिए मोदी सरकार ने बजट में 6 गुना वृद्धि की है और 40 मिलियन डॉलर के बजट को बढ़ाकर आज 230 मिलियन डॉलर तक कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सागरमाला परियोजना में हमने मार्च, 2025 तक 70 बिलियन डॉलर की 839 परियोजनाओं की पहचान की है, जिनमें से 17 बिलियन डॉलर की 272 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 

5 बिलियन डॉलर वाला ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट बन रहा है, जो भारत के मैरीटाइम वैश्विक व्यापार को अनेक गुना बढ़ाएगा। हम 200 मिलियन डॉलर के निवेश से कोचीन शिपयार्ड में भारत की सबसे बड़ी डॉक का निर्माण करने के लिए आगे बढ़े हैं। इसके अलावा गुजरात में मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का विकास भी हो रहा है। 

श्री शाह ने कहा कि ज़रूरी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के साथ तालमेल बैठाने के लिए पुराने भारतीय कानूनों का भी रिफॉर्म कर लिया है। हमारी संसद ने 2025 में 117 साल पुराने भारतीय बंदरगाह विधेयक को आज के परिप्रेक्ष्य में और ग्लोबल दृष्टिकोण के साथ पारित किया है। 

प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण अधिनियम, 2021 के माध्यम से हमने बंदरगाहों को अधिक स्वायततता देने और उनके संस्थागत ढांचे के आधुनिकीकरण का मार्ग खोला है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 106 नए जलमार्ग घोषित किए हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सुरक्षा, कोस्टल सुरक्षा और मछुआरों की सुरक्षा के लिए ब्लू इकोनॉमी के विकास को सुनिश्चित किया है। पिछले एक दशक में तटीय शिपिंग में 118 प्रतिशत और कार्गो हैंडलिंग में 150 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हम Turn-Around-Time (TAT) में भी कमी कर वैश्विक मानांकों के नज़दीक पहुंचे हैं। 

मैरीटाइम सेक्टर में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लए शिप बिल्डिंग को आगे बढ़ाने के लिए हमने नीतिगत फैसले लिए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य एक ऐसे Green Maritime Future का निर्माण करना है जो विकास को गति दे, लेकिन साथ ही प्रकृति के साथ संतुलन भी बनाए रखे। 

उन्होंने कहा कि भारत यह भी नहीं भूलता कि Small Island States और Global South के कई देश समुद्र से ही जीवन और जीविका प्राप्त करते हैं। इन देशों के लिए Climate Change अस्तित्व का प्रश्न है और भारत इसे ध्यान में रखते हुए एक ग्रीन, समृद्ध और साझा महासागर के निर्माण के विज़न के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Sarbananda Sonowal , Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Devendra Fadnavis , Mohan Charan Majhi , Pramod Sawant , Eknath Shinde , Shantanu Thakur , India Maritime Week 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD