Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

रोहित शर्मा वनडे में शतक लगाने वाले 8वें उम्रदराज बल्लेबाज, टॉप-10 में इन दिग्गजों का नाम

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 15:59 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में नाबाद 121 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोहित का ये शतक 38 साल 178 दिन की उम्र में आया। अगर आप सोच रहे हैं कि रोहित ने वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज के रूप में शतक बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है, तो जरा ठहरिए। 

रोहित वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज 10 बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। आइए हम आपको वनडे में शतक लगाने वाले दस सबसे उम्रदराज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। पहले स्थान पर यूएई के खुर्रम खान हैं। खुर्रम ने 30 नवंबर 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ 43 साल और 162 दिन की उम्र में नाबाद 132 रन की पारी खेली थी। 

दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 28 जनवरी 2009 को भारत के खिलाफ 39 साल 212 दिन की उम्र में 107 रन की पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। 27 फरवरी 2019 को 39 साल 159 दिन की उम्र में गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी।

चौथे स्थान पर आयरलैंड के इसी जॉयस हैं। जॉयस ने यूएई के खिलाफ 11 जनवरी 2018 को 39 साल 111 दिन की उम्र में नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के ज्योफ बॉयकॉट हैं। 11 दिसंबर 1979 को 39 साल 51 दिन की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 105 रन की पारी खेली थी। 

छठे स्थान पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। नबी ने 39 साल 39 दिन की उम्र में 9 फरवरी 2024 को श्रीलंका के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी। सातवें स्थान पर भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन की उम्र में 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ 114 रन बनाए थे। 

आठवें स्थान पर रोहित शर्मा हैं। 38 साल 178 दिन की उम्र में 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। नौवें स्थान पर डेविड हैंप हैं। बरमुडा के हैंप ने 38 साल 149 दिन की उम्र में केन्या के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे। दसवें स्थान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं। दिलशान ने 11 मार्च 2015 को 38 साल 148 दिन की उम्र में 104 रन की पारी खेली थी।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD