Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एचएलएल लाइफकेयर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 69.53 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभांश दिया

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Anupriya Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 10:52 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को भारतीय स्वास्थ्य सेवा कंपनी एचएलएल को लेकर कहा कि यह चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है और कंपनी सभी के लिए सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 69.53 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभांश देने के साथ अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को बनाए रखा। यह कंपनी द्वारा अब तक दिए गए सबसे अधिक लाभांशों में से एक है।

एचएलएल की अध्यक्ष डॉ. अनीता थम्पी ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह लाभांश चेक प्रदान किया। इस अवसर पर एचएलएल के प्रदर्शन की सराहना करते केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि एचएलएल, अपनी सहायक कंपनियों और अमृत फार्मेसीज के साथ मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने में एक की प्लेयर के रूप में उभरी है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, अमृत फार्मेसीज की किफायती दवाओं से 6.7 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला है, जिससे उनकी जेब से होने वाले खर्च में 8000 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई। एचएलएल अपनी स्थापना के 60वें वर्ष का जश्न मना रहा है। इसी के साथ कंपनी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल समाधान उपलब्ध करवाने तथा सभी के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य देखभाल में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

इस बीच, वित्त वर्ष 2024-25 में एचएलएल के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस पोर्टफोलियों में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ कर 4,500 करोड़ रुपए हो गया है। 31 मार्च, 2025 तक कंपनी की कुल संपत्ति बढ़कर 1,100 करोड़ रुपए हो गई है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Anupriya Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD