Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोहित शर्मा सचिन और विराट के क्लब में शामिल, डेविड वॉर्नर को पछाड़ा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 10:48 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में शतक लगाया। अपनी इस शतकीय पारी की बदौलत रोहित सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। 

रोहित शर्मा ने 125 गेंद पर 3 छक्के और 13 चौके लगाते हुए नाबाद 121 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट का 33वां और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में (तीनों फॉर्मेट मिलाकर) 50वां शतक था। अपने इस शतक के साथ रोहित ने डेविड वॉर्नर को सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया। 

वॉर्नर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 49 शतक लगाए हैं। 50वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाते ही रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए। रोहित से पहले सचिन और विराट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक (सभी फॉर्मेट मिलाकर) लगा चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। 

सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक सहित कुल 100 शतक लगाए हैं। विराट ने कुल 82 शतक लगाए हैं। वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में 10वें स्थान पर हैं। रोहित ने वनडे में 33, टेस्ट में 12 और टी20 में 5 शतक सहित कुल 50 शतक लगाए हैं। 

71 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे, 63 शतक के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा चौथे, 62 शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस पांचवें, 58 शतक के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट छठे, 55 शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम आमला सातवें, 54 शतक के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने आठवें और 53 शतक के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा नौवें स्थान पर हैं। 

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD