Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुस्लिम मतदाता अगर बंधुआ वोट बैंक रहेंगे तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी : चिराग पासवान

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:00 IST

बिहार में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। हालांकि इसके साथ ही एक नई बहस भी छिड़ गई है कि राज्य में किसी मुस्लिम चेहरे को आगे क्यों नहीं किया गया? इसी बीच, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर सवाल उठाए हैं। 

चिराग पासवान का कहना है कि महागठबंधन न मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार है और न उपमुख्यमंत्री। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं के लिए भी बड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर आप बंधुआ वोट बैंक बनकर रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "2005 में मेरे नेता और पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान ने 'मुस्लिम मुख्यमंत्री' बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी। 

तब भी आपने उनका साथ नहीं दिया। राजद 2005 में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए तैयार नहीं था, आज 2025 में भी न मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार है, न उपमुख्यमंत्री। अगर आप बंधुआ वोट बैंक बनकर रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी?" यह बहस उस समय शुरू हुई, जब मुकेश सहनी को महागठबंधन की तरफ से उपमुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया। 

मुकेश सहनी 'मल्लाह' वर्ग से आते हैं, जिनकी पूरे बिहार में कुल आबादी लगभग 2.6 प्रतिशत मानी जाती है। वहीं, बिहार में इससे कहीं ज्यादा यानी करीब 17-18 फीसदी मुस्लिम आबादी बताई जाती है। हालांकि, पिछले दिन तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर शेयर करके मुस्लिम मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की। 

इस तस्वीर में तेजस्वी यादव के साथ हेलीकॉप्टर में मुकेश सहनी और राजद एमएलसी कारी सोहैब मौजूद थे। इस पर एआईएमआईएम के नेता और उत्तर प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष शौकत अली ने भी सवाल उठाए। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बिहार इलेक्शन तक के लिए अब्दुल को तेजस्वी ने बड़ा सम्मान दिया। 

उड़न खटोला में बैठाया, पर डिप्टी मुख्यमंत्री तो नहीं देंगे।" शौकत अली ने इससे पहले भी मुस्लिम चेहरे को सामने नहीं करने पर सवाल उठाए। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "2 प्रतिशत वाला उपमुख्यमंत्री, 13 प्रतिशत वाला मुख्यमंत्री और 18 प्रतिशत वाला दरी बिछावन मंत्री।" उन्होंने आगे कहा कि अगर हम लोग कुछ बोलेंगे तो हमें भाजपा का भय दिखाया जाएगा।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD