Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बर्जिस देसाई ने पीएम मोदी के जीवन पर बहुत अच्छी किताब लिखी : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Eknath Shinde, Eknath Sambhaji Shinde, Berjis Desai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 12:12 IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वकील और लेखक बर्जिस देसाई की पुस्तक ‘मोदीज मिशन’ का विमोचन किया। सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यपाल द्वारा बर्जिस देसाई की पुस्तक ‘मोदीज मिशन’ का विमोचन किया गया है। 

बर्जिस देसाई देश के जाने-माने लेखक, स्तंभकार और सम्मानित पत्रकार हैं। इस उल्लेखनीय पुस्तक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को मजबूत प्रमाणों और गहरी अंतर्दृष्टि के साथ खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि बर्जिस देसाई ने पीएम मोदी के जीवन पर एक बहुत अच्छी किताब लिखी है।

सीएम फडणवीस ने कहा कि पुस्तक में पीएम मोदी के बचपन से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया गया है। यह दिखाया गया है कि मोदी के व्यक्तित्व का निर्माण कैसे हुआ और इसके पीछे कौन से मूल्य और नैतिकताएं हैं। उनके द्वारा लिए गए कठोर फैसलों और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है। 

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत’ का जो सपना सामने रखा है, उसे वे कैसे वास्तविकता में बदल रहे हैं, यह पुस्तक पुख्ता सबूतों के साथ दर्शाती है। लेखक ने लिखा है कि 20वीं सदी का भारत महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता था, और 21वीं सदी का भारत पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा। 

यह पुस्तक अत्यंत पठनीय है। किताब के लेखक बर्जिस देसाई ने कहा कि मैंने पुस्तक में महात्मा गांधी के मिशन की मुख्य विशेषताओं और पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की समानता को उजागर किया है। दोनों की कहानी बलिदान और सेवा की है। गांधी जी ने हमें 1947 में स्वतंत्रता दिलाई, और यदि भारत 2047 तक महाशक्ति बनता है तो इसके लिए पीएम मोदी को याद किया जाएगा।

एक पुस्तक प्रेमी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में न केवल देश को संवारा, बल्कि विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी गर्व का अनुभव कराया। डिजिटल इंडिया के माध्यम से उन्होंने लोगों को बैंकिंग से जोड़ा। आज रेहड़ी-पटरी पर दुकान चलाने वाला व्यक्ति भी सीधे अपने बैंक खाते में पैसा प्राप्त कर सकता है, उसे खुल्ले की परेशानी से मुक्ति मिली है।

एक अन्य पुस्तक प्रेमी ने कहा कि मुझे खुशी है कि बर्जिस ने पीएम मोदी की यात्रा पर यह पुस्तक लिखी। राज्यपाल ने इसका विमोचन किया और सीएम फडणवीस इस दौरान मौजूद रहे। शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि लेखक बर्जिस देसाई, जिन्हें मैं कई वर्षों से जानता हूं, मेरी ओर से उन्हें बधाई। 

इस पुस्तक के माध्यम से हम युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं। इसे हर भाषा में अनुवादित करना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम मोदी के कार्यों और उनके बचपन के बारे में पता चले। सांसद ने पीएम मोदी से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वह आज तक नहीं भूल पाए हैं।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Eknath Shinde , Eknath Sambhaji Shinde , Berjis Desai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD