Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'जटाधरा' का क्लाइमेक्स तीन दिन तक 24 घंटे नॉन-स्टॉप शूट किया गया, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sonakshi Sinha, Bollywood, Tollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Tamil Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sudheer Babu, Jatadhara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 16:11 IST

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'जटाधरा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माता शिविन नारंग ने बताया कि इसका क्लाइमेक्स तीन दिन तक 24 घंटे लगातार शूट किया गया था। निर्माता शिविन नारंग ने बताया कि फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बहुत मुश्किल था। 

उन्होंने कहा, "क्लाइमेक्स 'जटाधरा' की आत्मा है। हम इसे यथार्थवादी और भव्य बनाना चाहते थे। सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा ने इस सीन के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अपनी पूरी ताकत झोंक दी। यह सिनेमा के सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वाकांक्षी क्लाइमेक्स में से एक है।"

उन्होंने बताया, "हमारी टीम ने लगातार तीन दिनों तक 24-24 घंटे शूटिंग की। सभी ने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से फिल्म में अपनी ताकत झोंक दी। यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिखने वाले सबसे कठिन और बेहतरीन क्लाइमेक्स में से एक है। वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित फिल्म 'जटाधरा' एक ऐसी कहानी है जिसमें दर्शकों को पौराणिक कथाओं, काले जादू, पुराने श्राप और एक रहस्यमयी खजाने की खोज देखने को मिलेगी। 

यह फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच होने वाली रोमांचक लड़ाई पर खत्म होती नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर और 'पल्लो लटके' और 'धन पिसाचिनी' जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसी के साथ ही फिल्म का नया गाना 'जो लाली जो' शुक्रवार को रिलीज किया गया है।

जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत फिल्म जटाधरा का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने मिलकर किया है। इस फिल्म के सह-निर्माता हैं, अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं। वहीं, दिव्या विजय इसकी क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भाविनी गोस्वामी ने संभाली है।

फिल्म का संगीत और साउंड डिजाइन जी म्यूजिक कंपनी ने तैयार किया है। फिल्म 'जटाधरा' में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 'जटाधरा' 7 नवंबर को तेलुगु और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Sonakshi Sinha , Bollywood , Tollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Tamil Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sudheer Babu , Jatadhara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD